छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : यशोदा को टिकिट देकर कांग्रेस ने किया महिला का सम्मान – विभा सिंह

राजनांदगांव । राजा देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने खैरागढ़ से कांग्रेस की महिला उम्मीदवार बनाये जाने पर सीएम भूपेश बघेल की प्रशंसा करते हुए बड़ा कदम बताया है। आज आयोजित पत्रकार से समाज सेविका विभा सिंह ने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि राजनीतिक परिवार से है और देवव्रत सिंह से विवाह के बाद मैने उनके पूर्व के चुनाव में खुलकर चुनाव प्रचार में काम किया था और उनके विजय श्री में कही न कही मेरा भी बड़ा योगदान रहा है ।   श्रीमती विभा सिंह ने कहा कि पति पत्नी में सामान्य विवाद होते रहता है , परंतु राजपरिवार के गौरवशाली इतिहास का पतन में गर्त में डालने वालो ने लोगों के दिल दिल में बसे है , और यही कारण है कि वह दूसरे दल में होने के बाद भी राजनैतिक मतभेद एक तरफ रखकर दिल्ली में राज करते हुए करोडो रूपयो की स्वीकृति करवा पाये थे जिसमें अकेले 300 करोड का सिध्द बाबा जलाशय ही खैरागढ़ विधानसभा के किसानो व आम जनता के लिये लाभदायक रहेगा । एक सवाल के जवाब में श्रीमती विभाग सिह ने कहा कि मेरे मन से कभी राजनीति चाह नही रही है. मुझो याद है कि मुझे राजा साहब ने कई बार राजनैतिक पद ग्रहण कर राजनीति सक्रिय रहने कहा था पर मैने हमेशा राजनीति से हटकर परिवार के साथ रहकर जनता की सेवा करेन की बात कही एक प्रश्न के उत्तर में श्रीमती विभा सिंह ने कहा कि मैने कभी भी कांग्रेस अथवा किसी दल से आज तक टिकिट नहीं मांगा और नही कभी सरपंचो को लेकर राजनीतिक प्रदर्शन किया है मै हमेशा खैरागढ विधानसभा की जनता के हित के बारे में सोचती रही हूं और अवसर को भुनाने के लिये अचानक परदे पर आने वाली औरत नही हूं । महिलाओं के आत्म सम्मान व उन्हें अवसर प्रदान किये जाने के पक्षधर पी.एम. नरेन्द्र मोदी को मानती हूं उसके अलावा कांग्रेस की नेत्री श्रीमती सोनिया गांधी , श्री राहुल गांधी , तथा श्री भूपेश बघेल को देखा है जिन्होने गांव की सामान्य किन्तु जुझारू महिला यशोदा वर्मा को खैरागढ विधान सभा के उपचुनाव में टिकट देकर महिलाओं का सम्मान बढाया है । । एक अन्य सवाल के जवाब में श्रीमती सिंह ने कहा कि मेरे पति देवव्रत सिंह जी सरल मृदृभाषी व्यक्तित्व के धनी थे और किसानो सहित गरीब व्यक्ति की चिन्ता करते थे और हर किसी में बिना अंहकार के बात करने में जरा हिचक नही महसूस करते थे । आज राज्य सरकार उदयपुर व खैरागढ में राजा देवव्रत सिंह की मूर्ति अथ्वा चौराहे का नामकरण की बात कर रही है इसके लिये मैं सी.एम. भूपेश बघेल को धन्यवाद देती हूं इसके अलावा मेरा सुझाव है कि खैरागढ विधान सभा की सिध्दबाबा जलाशय का नाम राजा देवव्रत सिंह के नमा से करने के साथ प्रति वर्ष उन्नत किसान को पुरस्कार भी राजा साहब के नाम पर करें तो यह बडी श्रध्दाजली होगी । श्रीमती सिंह ने यह भी कहा कि मैने राजा साहब देवव्रत सिंह के गरीबो के प्रति चिन्ता को नजदीक से देखा है और उकनी स्मृति में जल्द कुछ कार्य करने जा रही है ।     श्रीमती सिंह ने यह भी कहा कि मैं राजासाहब की तरह सरल स्वभाव की हूं और आम जनता की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रही हूं परंतु मुझे दुख होता हे जब लोग मेरे स्वभाव व परिवार की राजनीतिक पृष्ठ भूमि को गलत ढंग से मीडिया में तोड मरोड कर प्रस्तुत कर प्रस्तुत करते हुए अपने को जनता की हितैषी बताते है । खैरागढ विधान सभा की आम जनता के दिल में राज करने वाले देवव्रत सिंह के सम्मान में किसी भी जनता की सेवा करना चाहती हूं लेकिन यह सेवा राजनीति मे रहकर की जाये यह जरूरी नही है । जनता अगर चाहेगी तभी मैं राजनीति में आउंगी ।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

6 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

6 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

6 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

6 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

6 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

7 hours ago