Home » राजनांदगांव : युवक सड़क पर लहरा रहा था चाकू, बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया…

राजनांदगांव : युवक सड़क पर लहरा रहा था चाकू, बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया…

18/01/2026

राजनांदगांव | मोपेड चलाते हुए धारदार चाकू लहरा रहे युवक को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मोहारा बाइपास में आरोपी सुमित भारती मोपेड चलाते हुए चाकू लहराकर आसपास के लोगों को डरा धमका रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से आरोपी सुमित भारती ​​को हिरासत में लिया गया। आरोपी के चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a comment