राजनांदगांव : राजगामी की दुकान को अपनी बताकर बेच दी : 6.50 लाख रुपए की ठगी…
राजनांदगांव , चौपाटी में मौजूद राजगामी की दुकान को खुद की बताकर बेचने व 6 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
प्रार्थी गौरव बावनकर ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी इंदर सिंह राठौर उसकी दुकान में आता रहा है। जान पहचान के दौरान इंदर सिंह ने चौपाटी में दो दुकान उसके खुद की स्वामित्व की होना बताया। जिसे बेचने की बात कही। प्रार्थी उसकी बातों में आ गया। इंदर राठौर ने दोनों दुकान का 6 लाख 50 हजार रुपए में सौदा किया और राशि ले ली।
स्टांप में दुकान बेचने का इकरारनामा भी बना लिया। जिसके बाद वह फरार हो गया। प्रार्थी को कुछ समय बाद पता चला कि उक्त दुकानें राजगामी संपदा की है। पुलिस ने आरोपी इंदर राठौर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…
रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…
राष्ट्रीय कार्यशाला में मिली बड़ी सराहना रायपुर, जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण तथा जनजातीय…
सूरजपुर। अवैध बोल्डर खदान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते…
रायपुर. बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए…
सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू…