छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदने से किसानों में खुशी

– राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए की दर से किसानों का धान खरीदने से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर
– किसान महेश धान विक्रय की राशि से अपने पुत्र को एनआईटी में दिलाएंगे उच्च शिक्षा
– किसान देवनाथ साहू धान विक्रय की राशि से कृषि यंत्र और ट्रेक्टर की देंगे किश्त
– किसान वेद प्रकाश चंद्राकर ने धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव में किसानों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्धता पर जताई प्रसंन्नता

राजनांदगांव । प्रत्येक किसान अपनी उपज और मेहनत का सही दाम मिले यही उम्मीद रखता है। किसानों की उम्मीद और उनकी उपज का वास्तविक मूल्य देने के लिए राज्य शासन द्वारा 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने के लिए धान खरीदी महाभियान चलाया रहा है। राज्य शासन किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल बना रही है। शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और खरीदी केन्द्र में किसानों को मिल रही सुविधाओं पर जिले के किसान बहुत खुश है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 106-1-682x1024.jpeg

राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव में धान विक्रय करने आए ग्राम पार्रीखुर्द के किसान महेश कुमार वैष्णव ने बताया कि वे 140.80 क्विंटल धान बेचने आए है। उनके पास 6 एकड़ 70 डिस्मील खेती जमीन है, जिसमें वे धान की उपज लिया है। उन्होंने शासन को धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल में धान खरीदी करने पर उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रही है और राशि भी शीघ्र खाते में मिल रही है। जिससे वे बच्चों की अच्छी शिक्षा मुहैया कराया पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य की राशि एक मुश्त मिलने पर वे अपने पुत्र को एनआईटी में उच्च शिक्षा दिला पा रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is 106-2-682x1024.jpeg

इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव में धान विक्रय करने आए ग्राम भर्रेगांव किसान वेद प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि वे 162 क्ंिवटल धान विक्रय करने आए है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदकर 72 घंटे के भीतर किसानों के खाते में राशि अंतरण से किसान बहुत खुश है। इसके साथ ही माइक्रो एटीएम से 10 हजार रूपए भुगतान तुरंत हो रहा है जो सरकार की अच्छी पहल है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रखी गई है। धान उपार्जन केन्द्र में पेयजल, छांव, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। ग्राम मोखला के किसान देवनाथ साहू ने बताया कि वे धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव में 58.40 क्विंटल धान बेचने आए है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए की दर से किसानों की उपज खरीदने से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जरूरतों के साथ-साथ खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए राशि का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे धान विक्रय की राशि से वे खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खरीदे कृषि यंत्र और ट्रेक्टर की किश्त का भुगतान करेंगे। देवनाथ साहू ने राज्य शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए किए गए व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बहुत ही सरल तरीके से ऑनलाईन टोकन हमर हाथ के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। धान उपार्जन केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में बारदाने  की उपलब्धता, पारदर्शिता तरीके से इलेक्ट्रानिक तौलाई, खाते में राशि अंतरण किया जा रहा है। इसके साथ ही धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

2 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

2 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

2 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

2 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

3 hours ago