राजनांदगांव | राजपूत क्षत्रिय महासभा छग रहटादह पं क्र. 1282 की बैठक 24 मई को दोपहर 12 बजे से राजपूत छात्रावास भवन कोटा में होगी। बैठक उपसमिति रायपुर दक्षिण के आतिथ्य में रखी गई है। अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस करेंगे। बैठक में उपसमितियों के संचालन में एकरूपता लाने पर चर्चा होगी। संवैधानिक व्यवस्था के लिए उपसमिति उपनियम पर मिले सुझावों पर निर्णय होगा। उपनियम समिति के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। महासभा के पारिवारिक सदस्यों की जनगणना पर विचार होगा। समाज में बढ़ते पारिवारिक वैवाहिक संबंध विच्छेद पर चर्चा होगी। युवक-युवतियों के विवाह में देरी के कारणों पर निर्णय लिया जाएगा।
वाट्सएप और फेसबुक पर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होगी। पदाधिकारियों पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ केंद्रीय पदाधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। उपसमितियों से अपने सदस्यों की गोत्र, प्रवर, शाखा और सूत्र की सही जानकारी उपलब्ध कराने पर भी चर्चा होगी। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय भी रखे जाएंगे। महासचिव अशोक ठाकुर ने सभी पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिला और युवा से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। यह जानकारी केंद्रीय मीडिया सेल प्रमुख ठा. आदर्श सिंह ने दी।
रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के…
रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
भोपाल मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026…
रायपुर धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर- अग्रवाल…
भोपाल भिण्ड जिले के थाना गोहद चौराहा क्षेत्र में मध्यप्रदेश पुलिस का मानवीय, साहसिक एवं…