अंबागढ़ चौकी , केंद्रीय गोंड महासभा का दो दिवसीय महासभा 13 और 14 जून को धमधागढ़, धमधा में संपन्न हुई। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भर से गोंड समाज के पदाधिकारी, युवा और महिला प्रभाग के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। महासभा की अध्यक्षता कमलेश शोरी ने की। यशपाल मंडावी उपाध्यक्ष, धमतरी अंगार मोती ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मराई, महासभा के अन्य पदाधिकारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला नेताम भी मंच पर मौजूद रहीं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से गोंड महासभा के प्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचे।
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रतिनिधित्व ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश नेताम ने किया। उनके साथ युवा प्रभाग नगर अध्यक्ष राकेश नेताम, इंद्रजीत कोमरे, धनीराम कुंजाम, रामेश्वर नेताम, भागीरथी मंडावी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा प्रभाग और महिला प्रभाग की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। रात्रि सत्र में समाज के बीच रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति को बचाने पर मंथन हुआ।
शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और समाज से जुड़े नियम-कानूनों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में महासभा के आयोजन और भी जोर-शोर से किए जाएंगे ताकि समाज को एकजुट कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। अंत में सभी प्रतिनिधियों ने समाज की एकता और प्रगति का संकल्प लिया।
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…
डॉ .वर्णिका शर्मा की पहल से गंभीर रूप से बीमार बालिका को मिला एम्स रायपुर…
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहायक है, मानव बुद्धि का विकल्प नहीं-डेका समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन…