छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड में मनाया गया वीरांगना रानी दुर्गावती शहादत दिवस-इस अवसर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

राजनांदगांव : रेवाडीह वार्ड क्रमांक 22 राजनांदगांव में 24 जून को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के तत्वाधान में वीरांगना रानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के अनुपस्थिति में वार्ड के पार्षद,कनिष्ठ सभापति नगर पालिक निगम गामेंद्र नेताम जी कार्यक्रम के अध्यक्षता के साथ मुख्य अतिथि रहे, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव -रामगोपाल नेताम, वरिष्ठ रामकिशुन ओटी एवं पूर्व पार्षद मुकेश ध्रुव जी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम इष्टदेव भगवान बूढ़ादेव के मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई,सांथ ही वीरांगना रानी दुर्गावती के विराट प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शहादत दिवस पर उन्हें श्रंद्धाजलि देकर उनके योगदान को याद किया गया।इस अवसर पर इस वर्ष समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने हेतु समाज की ओर से सरिता कोमरे, नोमेश ठाकुर, रेणुका मंडावी, मनीषा अरकरा, बरखा उइके, संदीप पडौती, रागनी कोमरे का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन भी पार्षद जी के द्वारा किया गया। एवं अपने संछिप्त उदबोधन में उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती जी को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। औऱ सामाजिक बन्धुओ को आग्रह करते हुए प्रतिभावान बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं पालको को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा हेतु प्रेरित करने कहा। जिसमे आपकी भूमिका इस हेतु महत्वपूर्ण हैं।

नेताम जी ने बताया कि आदिवासी समाज की विशेष मांग पर इस बूढादेव मंदिर प्रांगण में निधि से पिछले शिवरात्रि पर्व के पूर्व आदिवासी संस्कृति के चित्रांकन कर रंगरोगन रेनोवेशन कार्य किया गया।तथा विगत महीनों पूर्व मंदिर प्रांगण में पर्याप्त जगह हेतु जहाँ कार्यक्रम आयोजन कराया जाता है। वहाँ स्थित मंच को डिस्मेंटल कर ,निधि से पेवर ब्लॉक लगाया गया । साथ ही उक्त मंदिर परिसर में भवन के सामने समस्त वार्डवासियों के मांग पर दो गेट एक छोटा-एक बड़ा गेट लगाकर बाउन्ड्री वाल का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया हैं। इसके उपरांत नेताम जी ने सगाजनो को पुनः अभिवादन करते हुए। इस कार्यक्रम हेतु आदिवासी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा करते हुए।भविष्य में भी समाज मे अपना परस्पर योगदान देने की बात कहीं। उक्त कार्यक्रम का आभार व्यक्त अध्यक्ष सुरेंद्र मण्डावी जी ने की।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

5 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

5 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

5 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

5 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

5 hours ago