राजनांदगांव : रोप-वे हादसे में 10 साल पहले जिस कर्मचारी पर हुई थी एफआईआर, उसे ही खल्लारी में बना दिया इंचार्ज…

राजनांदगांव : खल्लारी में रोप-वे का इंचार्ज नॉन ट​ेक्निकल कर्मचारी बीरबल जंघेल को बना दिया गया था । जिस पर 2016 में डोंगरगढ़ में हुए हादसे के बाद एफआईआर भी दर्ज हुई थी। तब उसे संचालक कंपनी कन्वेयर एंड रोप-वे सर्विसेज ने काम से भी निकाल दिया।

लेकिन खल्लारी में बीरबल जंघेल को रोप-वे एंड रिसार्ट प्राइवेट लिमिटेड ने बकायदा इंचार्ज बना रखा था। जिसके मानिटरिंग में ही रोप-वे का संचालन हो रहा था। गंभीर बात यह है कि डोंगरगढ़ हादसे के दौरान बीरबल के साथ रहा एक अन्य कर्मचारी भी खल्लारी में ही सेवा दे रहा हैं। 2016 में डोंगरगढ़ में हुए हादसे की जांच में सामने आया था कि बीरबल टेक्निकल ट्रेंड नहीं हैं।

केवल उसे सामान्य स्थिति में मशीन ऑपरेट करने का अनुभव है। उसने रोप-वे संचालक कंपनी से किसी तरह की ट्रेनिंग तक नहीं ली है। पहले सहायक के रुप में काम करता था, फिर ट्रॉलियों को रोप-वे स्टेशन में केबल से चढ़ाने-उतारने काम करता था। खल्लारी मंदिर में रोप-वे संचालन करने वाली कंपनी ने इसी नॉन टेक्निकल कर्मचारी को हजारों भक्तों को रोप-वे से मंदिर पहुंचाने की जिम्मेदारी दे दी।

कंपनी का कोई भी ट्रेंड कर्मचारी संचालन में नहीं खल्लारी में रोप-वे संचालन को लेकर गंभीर लापरवाही यह भी सामने आई है कि संचालक कंपनी रोप-वे एंड रिसार्ट प्राइवेट लिमिटेड ने अपना कोई भी प्रशिक्षित कर्मचारी को तैनात नहीं किया है। यहां बीरबल जंघेल जैसे कुछ अन्य ​नॉन टेक्निकल कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। अपने पुराने अनुभव के आधार पर पूरी टीम को लीड बीरबल जंघेल ही करता था। जबकि किसी समस्या या मैन पावर अधिक लगने की स्थिति में स्थानीय युवकों से मदद ली जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

रायपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने…

8 minutes ago
CG : फर्जी निवास प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़, CRPF जवान समेत गिरोह के कई सदस्य गिरफ्त में …

CG : फर्जी निवास प्रमाणपत्र रैकेट का भंडाफोड़, CRPF जवान समेत गिरोह के कई सदस्य गिरफ्त में …

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए स्थानीय निवास प्रमाणपत्र बनवाकर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों…

13 minutes ago
CG : अवैध शराब बिक्री पर ढिलाई पड़ी भारी, टीआई दीपेश जायसवाल निलंबित …

CG : अवैध शराब बिक्री पर ढिलाई पड़ी भारी, टीआई दीपेश जायसवाल निलंबित …

रायपुर । अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और संदिग्ध आचरण के आरोप…

18 minutes ago
खाद वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, 66 अधिकारी-कर्मचारियों को थमाए नोटिस

खाद वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, 66 अधिकारी-कर्मचारियों को थमाए नोटिस

मुंगेली. खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर जिला…

21 minutes ago
बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम, CG के कई जिलों में आज बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम, CG के कई जिलों में आज बारिश के आसार

रायपुर. नौतपा के बीच ही मौसम ने करवट ले ली है. प्रदेश के उत्तरी और…

1 hour ago
माता वैष्णो देवी पहुंचे CM मोहन यादव, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित; बताई यात्रा की खास वजह

माता वैष्णो देवी पहुंचे CM मोहन यादव, श्राइन बोर्ड के मॉडल से हुए प्रभावित; बताई यात्रा की खास वजह

भोपाल  मध्य प्रदेश के महाकाल, ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थानों पर क्राउड मैनेजमेंट का पूरा प्लान…

1 hour ago