राजनांदगांव | प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने नगरवासियों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नागरिकों से लू (हीट वेव) के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है। महापौर ने कहा कि वातावरण में तापमान बढ़ने से लू की स्थिति निर्मित हो रही है, जिसका सर्वाधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है।
उन्होंने लू के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी होना और शरीर में भारीपन महसूस होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। महापौर ने कहा कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत उपचार लेना आवश्यक है। महापौर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि शहर में स्वास्थ्य सुविधाएं मुस्तैद हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…
रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…
भोपाल जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…
धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…