राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 765 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन से किया रवाना

– प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए अभूतपूर्व खुशी एवं आल्हाद का क्षण
– जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया विदा
– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बन कर श्रद्धालुओं को श्री रामलला दर्शन करने अयोध्या धाम भेज रहे
– पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों को श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या किया गया रवाना


राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज रेलवे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 765 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन से रवाना किया। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए अभूतपूर्व खुशी एवं आल्हाद का क्षण रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विशेषकर राजनांदगांव से तथा दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 765 तीर्थयात्री श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत श्री रामलला दर्शन के लिए आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम) के संपूर्ण सुविधायुक्त ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जा रहे है। उन्होंने कहा कि हम सभी अधिकांशत: अपने परिवार एवं मित्रों को विदा करने रेलवे स्टेशन आते है, लेकिन आज पहली बार बुजुर्गों को विदा करने के लिए सामूहिक रूप से यहां आए हैं। जिसका हम सभी को पुण्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा होती है कि वे धार्मिक स्थलों में जाकर ईश्वर के दर्शन कर सकें। आज सभी के चेहरों पर प्रसन्नता एवं खुशी है। उन्होंने कहा कि आज इस अभूतपूर्व क्षण में सभी दर्शनार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता एवं खुशी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के रेलवे स्टेशन का 6 करोड़ रूपए की लागत से जीर्णाेद्धार किया जा रहा है, जिससे यह रेलवे स्टेशन एक नया स्वरूप लेगा। उन्होंने तीर्थयात्रियों से बातचीत की तथा उन्हें यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।


छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन है। जहां हम राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से श्री रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालुगणों को रवाना कर रहे है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बन कर यहां के श्रद्धालुओं को श्री रामलला दर्शन करने अयोध्या धाम भेज रहे है। पहले रायपुर एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होती थी, लेकिन आज पहली बार राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों को श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। ऐसा संयोग है कि माता कौशल्या की भूमि तथा भांचा श्रीराम की भूमि अद्धभुत है। छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम भेजने की शुरूआत की गई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया तथा मनोबल बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से 765 यात्री अयोध्या धाम जा रहे हंै। आईआरसीटीसी के माध्यम से व्यवस्था की गई है और उनके चेहरों पर आज खुशी है। इस अवसर पर विधायक दुर्ग श्री गजेन्द्र यादव, महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, श्रमकल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सौरभ कोठारी, श्री खूबचंद पारख, श्री सुरेश एच लाल, श्री अशोक शर्मा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम पार्रीकला में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधरोपण

kgnews

Recent Posts

आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

आपदा प्रबंधन में जेंडर संवेदनशीलता की दिशा में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास

भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…

20 minutes ago
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

39 minutes ago
जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास संभव : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास संभव : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि…

40 minutes ago
सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत

सुकमा में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की…

45 minutes ago
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल

नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल

नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल नियमों…

49 minutes ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

रायपुर  मुख्य सचिवविकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ सचिवों की उच्चस्तरीय…

50 minutes ago