छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन का शुभारंभ

– वित्त मंत्री द्वारा स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव जिले को शामिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि
– शहरों को एकीकृत करते हुए समेकित एवं योजनाबद्ध विकास को मिलेगी गति मिलेगी
– देश में आर्थिक विकास की असीम संभावनाएं : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
– नये उभरते हुए अवसरों की तलाश करते हुए फायदा लें व्यापारी व उद्यमी
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की है। जिससे विकास कार्य एवं परिवर्तन के लिए राह बनी है। उन्होंने वित्त मंत्री के साथ बिताए हुए यादगार दिनों का स्मरण किया और उनकी दृढ़ता एवं हिम्मत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन अद्भुत एवं ऐतिहासिक है। वित्त मंत्री द्वारा स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव जिले को शामिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भव्य आयोजन के लिए चेम्बर ऑफ कामर्स की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत पीडीएस प्रणाली के तहत जनमानस की पीड़ा को समझकर संवेदनशीलतापूर्वक नमक, चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश एवं दुनिया को संचालित करने में अर्थशास्त्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरकर सामने आया है और उद्यमी साथियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने 1970 के दशक से लेकर आर्थिक उदारवाद की नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारा देश तेजी से आगे बढ़ते हुए बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था वर्तमान समय में 4 ट्रिलियन डॉलर है, जो आने वाले वर्षों में 36 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगी। देश में आर्थिक विकास की असीम संभावनाएं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक सुधारवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के लागू होने के बाद प्रारंभिक दिनों में कुछ दिक्कतें थी। इसके पहले 17 प्रकार के कर तथा 13 प्रकार के अन्य कर थे। जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य में एन्ट्री करने तथा निर्यात करने जैसे समस्या थी। इसे दूर करने के लिए जीएसटी अंतत: एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए एक देश एक कर की व्यवस्था लागू की गई। जीएसटी के आने से मूल्यों में कमी आयी। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग बिना भयभीत हुए ऐसे लोगों की सूचना देंगे, जिसके कारण परेशानी हो रही है, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि जीएसटी अंतर्गत समय पर कर देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार इसमें इनपुट के्रडिट अंतर्गत फर्जी बिल लगाकर घोटाला करने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि व्यापारी वर्ग शासन की औद्योगिक नीति का अच्छी तरह अध्ययन करें। जिससे व्यापार के बेहतर अवसर मिलेंगे। नए नवाचार एवं विविधिता के क्षेत्र भी है। हाईड्रोजन एनर्जी, बायोफ्यूल, एआई जैसे क्षेत्रों में व्यापार के अच्छे अवसर है। उन्होंने कहा कि नये उभरते हुए अवसरों की तलाश करते हुए फायदा लें। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रूपए आद्योगिक सब्सिडी रूका हुआ था। जिसके लिए 468 अतिरिक्त बजट लेकर पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग के आगे बढऩे से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। सरकार व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव शामिल होगा। एकीकृत योजना के तौर पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकसित होने से विभिन्न शहरों को एकीकृत करते हुए समेकित एवं योजनाबद्ध विकास को गति मिलेगी। स्टेट कैपिटल रीजन अंतर्गत राजनांदगांव जिले को शामिल करने से आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जॉब पार्क की शुरूआत की गई है। जिसमें उद्योगों पर आधारित जॉब प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री से राजस्व में बढ़ोत्तरी होती है। अर्थव्यवस्था में विभिन्न पायदानों में सुधार लाने से आगे इसका फायदा मिलता है। उन्होंने रजिस्ट्री के क्षेत्र में किए गए नवाचारों एवं सुधारों के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला स्टेट रीजन कैपिटल से जुडऩे के बाद सफलता के नये आयाम प्राप्त करेगा।
समाज सेवी खूबचंद पारख ने कहा कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। व्यापारी वर्ग को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के अध्यक्ष कमलेश बैद ने कहा कि व्यापार किसी भी देश की आर्थिक उन्नति का पैमाना होता है। इसके साथ ही सभी को एक सूत्र में जोड़ते हुए शासन की योजनाओं को जोड़ते हुए सेतु बनाने का कार्य करती है। कार्यक्रम को ज्ञानचंद बाफना एवं अरूण डुलानी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नंदलालजी राठी, टीकम दास साहू, हीना बेन रायचा, शेखर बोथरा, उन्नति पंजवानी, गुरबचन कौर सावलानी को व्यापारी-उद्यामी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, छत्तीसगढ़ चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, कोमल सिंह राजपूत, जितेन्द्र मुदलियार, बलदेव सिंह भाटिया, संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, एबिस ग्रुप से जोया आफरीन आलम, फूलबासन यादव, दामोदर दास मूंदड़ा, अजय बसीन, निकेश बरडिया, कमलेश बैद सहित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अन्य गसदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : अपने सारे कार्यों में प्रभु का स्मरण व नामजप करते रहना चाहिए: अश्विनी …

राजनांदगांव : अपने सारे कार्यों में प्रभु का स्मरण व नामजप करते रहना चाहिए: अश्विनी …

छुईखदान l रियासतकालीन राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा जारी है। कथा वाचक…

2 minutes ago
राजनांदगांव : ओवरब्रिज का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, फैला मटेरियल …

राजनांदगांव : ओवरब्रिज का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, फैला मटेरियल …

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से कंक्रीट और मलबा सड़क पर…

5 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: पांच नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी …

CG : छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: पांच नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नेशनल मेडिकल…

14 minutes ago
CG : डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार: CM साय …

CG : डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार: CM साय …

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में…

17 minutes ago
CG : माना के राय पब्लिक स्कूल में हादसा, क्लास में छात्र के ऊपर गिरा पंखा …

CG : माना के राय पब्लिक स्कूल में हादसा, क्लास में छात्र के ऊपर गिरा पंखा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित राय पब्लिक स्कूल में बड़ी लापरवाही का…

21 minutes ago
CG : धमतरी की नई पुलिस कप्तान बनीं भावना पांडेय ने लिया पदभार …

CG : धमतरी की नई पुलिस कप्तान बनीं भावना पांडेय ने लिया पदभार …

धमतरी। जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने मंगलवार को विधिवत रूप से…

24 minutes ago