Home » राजनांदगांव : वुमेन फॉर ट्री अभियान शुरू किया महिलाएं करेंगी पेड़ों की देखभाल

राजनांदगांव : वुमेन फॉर ट्री अभियान शुरू किया महिलाएं करेंगी पेड़ों की देखभाल

25/05/2025

राजनांदगांव डोंगरगांव नगर पंचायत डोंगरगांव में अमृत मिशन 2.0 और डे एनयूएलएम के कार्यक्रम वुमेन फॉर ट्री अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत महिला स्व सहायता समूहों के साथ पौधे लगाने के लिए उपयुक्त स्थलों का निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने कहा यह अभियान महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास है। इससे पर्यावरण को लाभ मिलेगा। साथ ही महिलाएं भी सशक्त होंगी।

महिला समूहों को बैग, पानी की बोतल, डायरी, पेन जैसी सामग्री दी गई। हर स्थल पर 250 से 300 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की देखभाल एक साल तक महिला समूह करेंगी। इसके लिए उन्हें हर महीने तय राशि दी जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनम्र जेमा ने बताया कि महिलाओं को पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी दी गई है। इससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अभियान से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। पर्यावरण को भी लाभ होगा। डोंगरगांव क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी। यह महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है।

Leave a comment