छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शत-प्रतिशत बच्चों का बनाएं अपार आईडी – कलेक्टर

  • कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक
  • जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं परख परीक्षा के संबंध में ली जानकारी

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों की बैठक ली। कलेक्टर ने अपार आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और इस कार्य को शीघ्र ही पूरा करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी बनाने के लिए कहा। कलेक्टर ने पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आ रही कठिनाईयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संकुल स्तर पर राजस्व अधिकारियों को संकुल स्तर पर शिविर लगाकर पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहा। कलेक्टर ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को पात्रता रखने वाले प्रत्येक बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र बनाने के लिए पालकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन राजस्व कार्यालय में समय-सीमा में जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर तक पात्रता रखने वाले सभी स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 4 दिसंबर को कक्षा तीसरी, छठवीं एवं नवमीं के बच्चों के लिए परख परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए प्रत्येक दिन के अंतिम कालखंड में परख परीक्षा की तैयारी कराने तथा साप्ताहिक मॉक टेस्ट लेने के निर्देश दिए। जिससे जिले के शैक्षिक स्तर का वास्तविक आकलन हो सके।
ला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने कम्प्यूटर का ज्ञान रखने वाले शिक्षकों को अपार आईडी का निर्माण करने कहा। उन्होंने बताया कि मोबाईल से भी अपार आईडी का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा परख परीक्षा के आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे, जिला प्रोग्रामर राकेश नायर , सहायक संचालक बी संगीता राव, समग्र शिक्षा प्रोग्रामर मधु पुष्पकर, सहायक परियोजना समन्वयक मनोज मरकाम एवं सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्तोत्र समन्वयक, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव| शहर के विभिन्न चौराहों और सड़क किनारे यातायात पुलिस की बैरिकेडिंग, कोन और अन्य…

36 seconds ago
राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द विकासखंड डोंगरगढ़ में विद्यालय प्रबंधन व विकास…

3 minutes ago
CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव , शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने इस वर्ष 10 हजार…

6 minutes ago
CG : रायपुर आरा मिल से 20 घन मीटर साल लकड़ी बरामद, तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार …

CG : रायपुर आरा मिल से 20 घन मीटर साल लकड़ी बरामद, तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार …

कोरबा। वन मंडल कोरबा ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला…

7 minutes ago
राजनांदगांव : तीरंदाजी में राजनांदगांव का सटीक निशाना, खिलाड़ियों ने जीते खिताब…

राजनांदगांव : तीरंदाजी में राजनांदगांव का सटीक निशाना, खिलाड़ियों ने जीते खिताब…

राजनांदगांव , दुर्ग की संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजनांदगांव की संस्कारधानी तीरंदाजी संघ जंगलपुर…

9 minutes ago