Home » राजनांदगांव: शहर के मध्य स्थल में लगेगा केसरिया ध्वज, 111 फीट की होगी ऊंचाई

राजनांदगांव: शहर के मध्य स्थल में लगेगा केसरिया ध्वज, 111 फीट की होगी ऊंचाई

15/04/2022

युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथागत पाण्डे ने 16 अप्रैल को स्थल पूजन में शामिल होने अपील की

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर के मध्य महावीर चौक में 111 फीट का केसरिया ध्वज लगाया जायेगा। जानकारी के अनुसार इतना विशाल ध्वज प्रदेश में पहली बार राजनांदगांव में लगाया जा रहा है।

युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथागत पाण्डे ने बताया कि उक्त ध्वज की पोल कलकत्ता में तैयार की जा रही है वहीं ध्वज मुंबई से बनकर आयेगा।

श्री पाण्डे ने 16 अप्रैल को स्थल पूजन में शामिल होने के लिए प्रदेश एवं जिलेवासियों से अपील की है।

Leave a comment