राजनांदगांव | गुंडे-बदमाश, निगरानीशुदा और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्धों की तलाशी, गिरफ्तारी के साथ थानों में बुलाकर चेतावनी भी दी जा रही है।शहर में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर भर के गुंडे बदमाशों को राउंडअप किया जा रहा है। वहीं आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
शहर के आउटर और किराए के मकान में रहने वाले बाहरी जिले और प्रदेश के लोगों की तलाशी के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को प्यारेलाल चौक में दिन दहाड़े चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल है। इसके बाद से पुलिस ने गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
इसी के तहत पुलिस ने कुल 16 प्रकरण में 39 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इसके लिए शहर सहित जिले के अलग-अलग थानों की टीम ने विशेष अभियान चलाया। आदतन बदमाशों को शांति बनाए रखने की चेतावनी दी गई है। वहीं गुंडे-बदमाशों की गतिविधियों की पूरी जानकारी ली गई।
रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…
रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…
बेमेतरा। ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर…
धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन…
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक…