राजनांदगांव : शहादत दिवस पर शहीद संदीप यदु को दी श्रद्धांजलि और नमन किया…

राजनांदगांव | अमर जवान शहीद संदीप यदु की शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को हाट बाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा नेता खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, कुमारी बाई यदु, धर्मपत्नी गिरजा यदु तथा उनके परिजनों की उपस्थिति में शहीद यदु की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। महापौर यादव सहित खूबचंद पारख व कोमल सिंह राजपूत ने शहीद संदीप यदु को श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार रखे।

महापौर यादव ने कहा कि हमारे नगर का जवान जो आरक्षक के पद पर कार्यरत था, वो आज ही के दिन दंतेवाड़ा के नकुलनार बचेली मार्ग पर हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। छत्तीसगढ़ की धरती उनका ऋण कभी नहीं चुका सकती। हमारे जवान सरहद पर जाकर देश की सुरक्षा के लिए डटे रहते हैं और लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त कर लेते हैं। यदु ने भी देश और प्रदेश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।

पारख ने कहा कि शहीद यदु ने देश के लिए शहीद होकर वार्ड एवं नगर ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। राजपूत ने कहा कि अल्प समय में देश सेवा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद कहलाते हैं। इन्हीं शहीदों में हमारे नगर के वीर पुत्र संदीप यदु का नाम आता है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

6 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

6 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

6 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

6 hours ago