राजनांदगांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ डीबीटी अंतरण के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खाते में किया जा रहा है। श्रमपदाधिकारी उज्ज्वल भोई ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र श्रमिकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू की गई है। पंजीकृत सभी निर्माण, संगठित, संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपने पंजीयन का ई-केवाईसी पूर्ण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के राशन कार्ड डाटा का श्रमिक पंजीयन डाटा से मिलान किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों के पहचान की पुष्टि की जा सके। सत्यापन की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिन श्रमिकों के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड विवरण में समानता पाई जायेगी, उनका प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन किया जायेगा। जहां नाम या अन्य विवरण में आंशिक भिन्नता पाई जायेगी, वहां संबंधित अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक सुधार किया जायेगा। वर्तमान में राजनांदगांव जिला अंतर्गत 24263 श्रमिकों का ई-केवाईसी किया जाना है।
श्रमपदाधिकारी उज्ज्वल भोई ने बताया कि आधार एवं श्रम कार्ड डाटा में समानता नहीं पाये जाने वाले पंजीकृत श्रमिकों के मोबाईल नंबर पर इस संबंध में संदेश भेजा गया है। उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों से श्रम कार्यालय संयुक्त जिला कार्यालय हाल नंबर 2 राजनांदगांव अथवा श्रम संसाधन केन्द्र जनपद पंचायत छुरिया, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा अपने आधार की मूलप्रति कार्यालय में प्रस्तुत कर नि:शुल्क ई-केवाईसी करवा सकते है।
भोपाल सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…
रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…
रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…
रायपुर छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…