छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शासन द्वारा जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी युद्ध स्तर पर

– जिले में अब तक 16 हजार 378 पंजीकृत किसानों से 780636.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई
– शासन की नई व्यवस्था ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से किसान धान बिक्री के लिए टोकन कर रहे प्राप्त
– धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं
– माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसानों को मिल रही शीघ्र राशि

राजनांदगांव। शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी युद्ध स्तर पर की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन प्रशासनिक अमला धान खरीदी के कार्य में लगा हुआ है। जिले में 1 लाख 32 हजार 729 पंजीकृत किसानों से 77 लाख 37 हजार 570 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 16 हजार 378 पंजीकृत किसानों से 780636.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 105-4-1024x682.jpeg

शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में नई सुविधा की शुरूआत की गई हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम लगाये गए हैं। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित है। जिले के किसानों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से शीघ्र राशि मिल जाने पर खुशी है। शासन की नई व्यवस्था ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प के माध्यम से किसान धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं।  धान उपार्जन के दौरान समस्याओं के निराकरण के लिए कॉल सेंटर का नंबर 18002333663 चस्पा किया गया है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से अच्छी गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी की जा रही है। किसानों के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आद्र्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में मोटा, पतला एवं सरना धान की खरीदी की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

3 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

3 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

4 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

4 hours ago