राजनांदगांव। सुरगी के हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल के एक शिक्षक पर छेड़खानी व मोबाइल से अश्लील बातें करने का आरोप लगाया हैं। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक पर अपराध दर्ज कर लिया है। सुरगी पुलिस ने बताया कि कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रा ने शिक्षक शेष नारायण शर्मा पर अश्लील बातें करने व अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी शिक्षक छुट्टी के दिनों में भी छात्रा के मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करता था। जिससे वह परेशान हो गई है।मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक शेष नारायण शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 और 79 के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। सुरगी चौकी प्रभारी ढालसिंह साहू ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…