राजनांदगांव : शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने विनोबा टीम और जिला प्रशासन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

– जिला प्रशासन के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन एवं शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने में विनोबा एप होगा कारगर साबित

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं ओपन लिंक फाउंडेशन के कंट्री हेड संजय डालमिया द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं परिणाममूलक बनाने के लिए विनोबा एप के माध्यम से नि:शुल्क सहयोग शिक्षक सहायता कार्यक्रम के लिए ओएमयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिले में विनोबा एप कार्यक्रम लांच किया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के नेतृत्व में जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गए है। जिले में विनोबा एप प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया है। जिला प्रशासन के शैक्षणिक कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन एवं शासकीय स्कूलों की स्थिति सुधारने में विनोबा एप कारगर साबित होगा।

विनोबा एप के तहत मोबाइल एप के माध्यम से भी स्कूलों को आवश्यक सहयोग, जिसमें डेटा संग्रह करने से लेकर परीक्षा के प्रश्न पत्र और शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि के लिए लर्निंग आउटकम की प्राप्ति किस तरीके से समय सीमा में की जा सकती है, के संबंध में जानकारी होगी। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों के रिजल्ट को बेहतर करने के लिए इस एप के माध्यम से क्या सहयोग मिलेगा की। साथ ही इस एप के माध्यम से बच्चों में छात्रवृत्ति परीक्षाओं को लेकर उनकी तैयारी तथा जेईई और नीट की तैयारी बेहतर तरीके से परिणाममूलक करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। एप पर एक क्लिक के साथ ही यह एप शिक्षकों को उपलब्ध हो जाएगा।

यह कार्यक्रम केवल शासकीय स्कूलों के लिए नि:शुल्क सुविधाएं  ओपन लिंक फाउंडेशन विनोबा एप के माध्यम से प्रदाय की जा रही है, जो जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के प्रयास से संभव हो पाया है। कार्यक्रम के लिए जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहरे, सहायक कार्यक्रम समन्वयक मनोज मरकाम, समग्र शिक्षा एवं ओपन लिंक फाउंडेशन जितेंद्र सिंह तथा हेमंत साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई ।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में किए जा रहे इस नवाचार में सभी शिक्षकों को अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया है।  इस एप के माध्यम से बच्चों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा तथा परिणाम को बेहतर करने तथा प्रवेश परीक्षाओं में अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए एप के उपयोग किए जाने की अपील की है । समय-समय पर इस एप के माध्यम से समीक्षा बैठके भी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी और इन बैठकों में इस एप के माध्यम से जो भी परिणाम प्रदर्शित होंगे उसे डाटा के आधार पर प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, विकासखंड अधिकारियों की समीक्षा की जाएगी। एप के माध्यम से डाटा संग्रहण एवं तमाम आवश्यक सहयोग शिक्षकों को उनके गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिए प्रदान किया जा रहा हैं । जिसकी शुरुआत राजनांदगांव जिले में कर दी गई है। साथ ही इस क्रम में आज जिले के सभी विकासखंडों में दो-दो पारियों में विनोबा एप्प का रजिस्ट्रेशन एवं उसके उपयोग के संबंध में सभी स्कूलों के शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विनोबा एप के माध्यम से समग्र विकास पर बल देते हुए आधारभूत साक्षरता एवं अंक गणित की समझ विकसित की जाएगी। छात्रवृत्ति स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रेक्टिस टेस्ट, जेई-नीट के लिए मार्गदर्शन के साथ ही कविताएं-कहानियां एवं पढ़ाई को प्रेरित करना, स्पेलिंग सीखना स्पोकन इंग्लिश, किचन गार्डन, पर्यावरण क्लब, स्वास्थ्य जागरूकता, वित्तीय साक्षरता, पर समझ विकसित की जाएगी। विनोबा एप शिक्षकों से कनेक्ट रहेगा, जहां शिक्षक अपने अनुभव शेयर कर सकेंगे। यह एप शिक्षकों को मदद करेगा एवं प्रेरित करेगा। विनोबा ऐप के माध्यम से बच्चों एवं स्कूलों को विभिन्न सुविधाएं मिलने जा रही है। जिसमें अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के वीडियो विशेष टॉपिक पर उस विशेष कंटेंट्स पर, कठिन अवधारणाओं की समझ बनाने के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों के कंटेंट वीडियो और इस तरह से विभिन्न सोर्सेस एप के माध्यम से उपलब्ध कराये जाएंगे। साथ ही इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक महीने बेस्ट शिक्षक को पुरस्कृत किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

17 minutes ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

37 minutes ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

1 hour ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

2 hours ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

2 hours ago