छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिक्षा केवल ज्ञान का ही माध्यम नहीं, समाज निर्माण की जिम्मेदारी भी : जंघेल…

राजनांदगांव | शहर के शासकीय उच्च माध्यमिक शाला हरदी में शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन प्राचार्य सहित तीन व्याख्याताओं को शासकीय सेवा अवधि पूर्ण होने पर गारिमामय एवं भावुक माहौल में विदाई दी गई। शाला के असेम्बली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डीआर जंघेल, व्याख्याता अमित शर्मा, गीता साहू तथा पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ निवेदिता झा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने लंबे शैक्षणिक जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों, सहकर्मियों और विद्यालय परिवार के साथ बिताए गए अविस्मरणीय पलों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने वर्तमान शिक्षकों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ वरिष्ठ व्याख्याता आरके मिश्रा और कमल नारायण सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य और व्याख्याताओं के साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं। प्रधान पाठिका निवेदिता झा, बबीता झा, यामिनी साहू, सुषमा ठाकुर, धर्मेन्द्र चन्द्रवंशी, चम्पेश्वर सांगिया, टी.के. वर्मा, सुनील चन्द्राकर, देवश्री साहू, चंद्रवती कुंजाम, इंदरचंद वर्मा, भेगराज गंजीर, अभिषेक ताम्रकार आदि मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

CG : जुए फड़ पर पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार …

CG : जुए फड़ पर पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन अंकुश”…

8 minutes ago
CG : ATM में चोरी की कोशिश, जगदलपुर में वारदात …

CG : ATM में चोरी की कोशिश, जगदलपुर में वारदात …

जगदलपुर. बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है. रविवार…

12 minutes ago
नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान तेज, झाबुआ पुलिस ने ऑटो और सवारी वाहनों पर लगाए नशामुक्ति संदेश

नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान तेज, झाबुआ पुलिस ने ऑटो और सवारी वाहनों पर लगाए नशामुक्ति संदेश

नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0 अभियान के पांचवें दिवस झाबुआ पुलिस का व्यापक  जनजागरूकता…

26 minutes ago
MP BJP: शहडोल में भाजयुमो की नई टीम घोषित, प्रियम त्रिपाठी को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

MP BJP: शहडोल में भाजयुमो की नई टीम घोषित, प्रियम त्रिपाठी को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

शहडोल  भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने…

1 hour ago
धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा, औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की तकदीर, बढ़ेगा दायरा

धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा औषधीय पौधों की खेती से बदली महिलाओं की…

1 hour ago
नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते समय हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचला, पिकनिक से लौटते वक्त गई जान

नरसिंहपुर  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार की देर शाम जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर…

1 hour ago