छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिवनाथ एनीकट के पास चौपाटी व रैन बसेरा बनाने मांगा अनुदान…

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सर्वांगीण विकास के लिए रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भेंटकर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति व अनुदान उपलब्ध कराने के लिए चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।

नपं अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि अंबागढ़ चौकी नगर से छग की जीवनदायिनी नदी शिवनाथ गुजरती है। शिवनाथ के उदगम स्थल से निकलने के बाद अंबागढ़ चौकी नगर शिवनाथ नदी का पहला बड़ा स्टापेज है। नगर में शिवनाथ एनीकट के समीप नगर के सौंदर्यीकरण व नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन व युवाओं को दुकानों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यहां पर चौपाटी निर्माण किया जा सकता है। नपं अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री से शिवनाथ नदी में एनीकट के समीप चौपाटी निर्माण के लिए राज्य प्रवर्तित योजना से 50 लाख के अनुदान की मांग की।

इसके अलावा नगर में रैन बसेरा का अभाव बताते हुए बस स्टैंड में रैन बसेरा के निर्माण के लिए भी तीस लाख रुपए की मंजूरी देने की मांग की। नगर में जल आवर्द्धन योजना के अंतर्गत इंटेकवेल के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी देने तथा किसान के लिए मुआवजा देने के लिए फंड उपलब्ध कराने व नालंदा परिसर व एसटीपी निर्माण के लिए स्वीकृति देने पर नगरवासियों की ओर से शासन व विभाग की आभार जताया।

कॉम्प्लेक्स निर्माण होने से वेतन देने में आत्मनिर्भर हो जाएगा: निकाय की तंगी माली हालत की जानकारी देते हुए बताया कि हम कई-कई महीनों अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाते हैं। निकाय में नियमित कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण हमारा स्थापना व्यय बढ़ा हुआ है। इसलिए नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए नगर पंचायत के वि​िभन्न स्थानों में कांप्लेक्स निर्माण बेहद आवश्यक है। नपं अध्यक्ष ने नया व पुराना बस स्टैंड, परमेश्वरी नगर व टाउन हाल के समीप कांप्लेक्स निर्माण के लिए मंजूरी तथा पालिका बाजार के अंतर्गत अनुदान राशि उपलब्ध कराने की मांग की। विभागीय मंत्री को बताया कि यदि निकाय को विभिन्न स्थानों में कांप्लेक्स निर्माण की मंजूरी व अनुदान प्राप्त हुआ तो निकाय कर्मचारियों को वेतन देने में आत्मनिर्भर हो जाएगा।

नपं अध्यक्ष ने चौकी नगर आने का न्योता भी दिया नगर व क्षेत्रवासियों की ओर से नपं अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री साव को अंबागढ़ चौकी नगर आने का न्योता दिया। बताया कि आपके ढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में आपके विभाग से जुड़े क्षेत्र में अधोसंरचना के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं और नवीन जिला मोहला-मानपुर में आपका अब तक भ्रमण नहीं हुआ है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले…

23 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका में उद्यान निर्माण के…

26 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

CG : स्मार्ट मीटर ने आम जनता का बजट बिगड़ा : कन्हैया…

बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ 23 जुलाई को कांग्रेस का जंगी धरना रायपुर…

26 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

जगदलपुर । नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य…

32 minutes ago
CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध…

33 minutes ago
CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…

37 minutes ago