राजनांदगांव जिला साहू संघ ने 24 दिसंबर को राज्य स्तरीय साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन रखा है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही समाज के सभी नवनिर्वाचित 12 विधायकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व खुज्जी विधायक छन्नी साहू, पूर्व डोंगरगांव विधायक खेदूराम साहू के साथ ही राजनांदगांव के अलावा अन्य जिलों के सामाजिक जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
Home »






