छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव , साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं व कवि-साहित्यकारों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आमंत्रण पर राजधानी रवाना हुआ। बस को जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने जनप्रतिनिधियों और साहित्यकारों की मौजूदगी में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिनिधिमंडल विधानसभा की कार्यप्रणाली का अवलोकन करने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुआ साथ ही भगवत कथा श्रवण और जंगल सफारी का भी आनंद लिया।

राजनांदगांव से बड़ी संख्या में समाजसेवी महिलाएं, कवि और साहित्यकार विधानसभा भवन भ्रमण के लिए राजधानी रवाना हुए। प्रस्थान अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम चेयरमैन राजा माखीजा, वरिष्ठ कवि आत्माराम कोशा, लोक कलाकार पप्पू पौर्वात्य, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि, सहित पार्षद शरद सिन्हा, रवि सिन्हा, नाभिताभ जैन (बंटी), भागचंद जैन, तरुण लहरवानी एवं बड़ी संख्या

अतिथि बोले-मंगलमय हो यात्रा, यात्रियों ने साझा के किए अनुभव: प्रतिनिधिमंडल में कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षक शारदा तिवारी, पतंजलि और स्वदेशी जागरण मंच की साधना तिवारी, सुषमा सिंह, पूर्णिमा साहू, टीना खंडेलवाल, शोभा चोपड़ा, आशा गुप्ता, विद्या पांडे, छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति की उपाध्यक्ष सुषमा शुक्ला अंजनी कोशा, मीना कलिहारी, अर्चना दास, ज्योति माखीजा, प्रभा ठाकुर, रजनी अग्रवाल, सरिता शर्मा, मिथिलेश्वरी वैष्णव, पुष्पा गायकवाड़, मीना यादव सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। उपस्थित अतिथियों ने सभी को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसमें अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

सदन की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और समझा यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन का भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और सदन की कार्यप्रणाली को निकट से देखा। इसके अलावा राजधानी में आयोजित सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा का श्रवण किय एवं जंगल सफारी भ्रमण का आनंद लिया। राजा माखीजा, शारदा और साधना तिवारी ने बताया कि यह यात्रा केवल विधानसभा भ्रमण तक सीमित नहीं बल्कि समाजसेवा, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी महिलाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराना था।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

48 minutes ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

49 minutes ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

1 hour ago
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

1 hour ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

2 hours ago