छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : समता वृद्धाश्रम में नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन किया गया

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसी तरह विकासखण्ड स्तर पर भी सभी स्वास्थ केन्द्रों में नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच शिविर आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उच्चरक्तचाप, मधुमेह, मोतियाबिंद जांच, कान-नाक-गला जांच एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं का नि:शुल्क परीक्षण कर उपचार किया गया। डॉ. नेतराम नवरतन बताया कि मधुमेह होने पर शरीर के वजन को सामान्य रखें, संतुलित आहार का सेवन करें, नियमित योग व व्यायाम करें, तम्बाकू एवं मदिरा सेवन से बचे।
  जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकर ने बताया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कुल 5363 मधुमेह एवं  उच्च रक्तचाप की जांच की गई। जिसमें से 113 लोग मधुमेह से ग्रसित एवं 468 लोग उच्चरक्तचाप से ग्रसित थे, जिन्हें दवाई लेने की सलाह दी गई। भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में कुल 42 वयोवृध्द को शिविर में लाभान्वित किया गया। जिसमें उच्च रक्तचाप से ग्रसित 14 मरीज, मधुमेह के 8 मरीज, आंख से संबंधित 16 मरीजों को आई ड्रॉप दिया गया। कान-नाक-गला में सभी लोगों की जांच की गई, जिसमें 3 को सुनने में समस्या, 2 का वैक्स एवं 02 को इयर ड्रॉप दिया गया। धुम्रपान से संबंधित 2 लोगों को पैच देकर दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी।

kgnews

Recent Posts

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…

29 minutes ago
MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल  मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…

34 minutes ago
CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

38 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

43 minutes ago
CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

सूरजपुर । ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

45 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील ने आज कृष्णपुर जलाशय एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर…

49 minutes ago