डोंगरगांव , तहसील साहू समाज कुमरदा के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान गुरुवार को हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि आज का यह दिन केवल एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की एकता, परंपरा और संस्कारों का उत्सव है।
नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान यह दर्शाता है कि समाज अपने कर्मठ और समर्पित साथियों को पहचानता भी है और उन्हें उचित सम्मान भी देता है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि साहू समाज अपनी मेहनत, ईमानदारी और सेवा भावना के लिए सदैव पहचाना जाता रहा है। इस पहचान को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
इसके लिए बुजुर्गों के अनुभव का सम्मान, युवाओं को सही दिशा एवं अवसर, तथा मातृशक्ति को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष भागवत साहू, मोतीलाल साहू, कुमरदा अध्यक्ष मिलाप राम साहू, मदन साहू, पुरूषोतम साहू, नीलमणि साहू, माधव साहू, हिरेंद्र साहू, भुवन साहू, चुम्मन साहू, फकीर साहू, चंद्रशेखर साहू, महेश साहू, केशो साहू, जीवन साहू, डीपी साहू, घनश्याम साहू मौजूद थे।अध्यक्ष नोबल साहू, उपाध्यक्ष देवेन्द्र साहू और अंजू साहू, सचिव देवानंद साहू और इंदु साहू को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। सभी सदस्य मिलकर समाज को संगठित, सशक्त और प्रगतिशील बनाने के िलए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
नई जिम्मेदारी की शुरुआत आयोजन में बताया गया कि समाज की वास्तविक शक्ति किसी एक व्यक्ति में नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक एकजुटता में निहित है। जिला उपाध्यक्ष अंजू साहू ने कहा कि यह सम्मान उनके कार्यों का अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी और नई शुरुआत है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…