राजनांदगांव : सहदेव नगर आक्सीजोन में महापौर ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एक सार्थक पहल-मधुसूदन यादव

वात्सल्य कुटुंब एवं बिरला ओपन माइंड़स स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में
विभिन्न प्रजाति के लगाये पौधे

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर को प्रदूषण मुक्त व हरा भरा करने नगर निगम के अलावा  अन्य संस्थाओ द्वारा भी शहर में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कडी में आज वार्ड नं. 22 सहदेव नगर आक्सीजोन में वात्सल्य कुटंुब एवं बिरला ओपन माइंड़स स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने पौध रोपण किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-15-1024x576.jpg

महापौर के साथ राजगामी संस्था न्यास के पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल सहित महापौर परिषद की प्रभारी सदस्य वर्षा सिन्हा, वार्ड पार्षद प्रियंका कुरंजेकर पार्षद खेमीन यादव, पूर्व पार्षद अतुल रायजादा, किशुन यदु व शरद सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर व अभय पारख के अलावा वार्ड के प्रभुद्धजन मोहन सिंह ढल्ला, रूबी गरचा, अजय ज्ञान चंदानी, कमलेश दास, रमेश चौहान, मनिन्दर गरचा, सुरजीत सिंह, रीतु रायजादा, सुनीता त्रिवेदी, उषा मेश्राम, सीमरण कौर, सुषमा साव, नेहा झा, जयकरण मौर्य के अलावा वात्सल्य कुटंुब एवं बिरला ओपन माइंड़स के पदाधिकारियो ने आक्सीजोन में कदम, नीम, बादाम, गुलमोहर, अमलताश, मौलश्री प्रजाति के पौधे लगायेे।

वृक्षारोपण के अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि आज शहर को विकसित करने के लिए जिस गति से वृक्षो की कटाई हो रही है, उस गति से पेड लगाये नही जा रहे है, जिसके कारण पर्यावरण प्रदुषित हो रहा है और आक्सीन की कमी हो रही है। जिसका परिणाम हमने कोरोना के दूसरी लहर में पूरे देश में आक्सीजन की कमी को देखा है, जिससे अधिकांश लोगों की जाने गयी है। पूरा देश इस सदमे से उबर नहीं पाया है। इस बात को ध्यान में रखते हुये हम सबको प्रण लेकर अपने घर एवं उसके आस पास पौधे लगाना है, ताकि भविष्य में आक्सीजन की कमी जैसी स्थिति दुबारा निर्मित न हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is 2-14-1024x576.jpg

उन्होेंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम अपने आस पास में लगे वृक्षांे की रक्षा करे एवं आने वाली पीढी को स्वच्छ वातावरण में सास लेने एक पौधे जरूर लगाये। उन्होंने कहा कि शासन भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को बढावा देने एक पेड मॉ के नाम पेड लगाने अभियान चला रही है, जिससे लोग अभियान से जुड अपनी मॉ एंव परिवार के नाम से पौधे लगाए।
वृक्षारोपण के अवसर पर महापौर श्री यादव ने बिरला ओपन माइंडस स्कूल के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हेे अपने घर एवं आस पास पौधे लगाने प्रेरित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। पौधरोपण के अवसर पर वात्सल्य कुटुंब के पदाधिकारी एवं बिरला ओपन माइंड स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

5 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

6 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

6 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

6 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

6 hours ago