राजनांदगांव , छग लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा रविवार हो होगी। परीक्षा के लिए शहर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें दो पालियों में 4186 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने कई सख्त गाइडलाइन जारी किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर लगाया जाएगा। ताकि किसी भी केंद्र में मोबाइल का इस्तेमाल परीक्षार्थी या परीक्षा ड्यूटी में लगे अफसर न कर सकें। इसके अलावा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने वाली गाड़ियों की ट्रेकिंग भी जीपीएस से होगी। सभी गाड़ियों में जीपीएस लगाया है। जिससे ट्रेजरी से पेपर लेकर निकलने वाली गाड़ियों की पूरी मूवमेंट अफसरों की निगरानी में रहें। इसके अलावा मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा समय के 15 मिनट पहले ही प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
जूते, डिजाइनर पैंट डार्क कपड़ों पर रोक आयोग ने परीक्षा केंद्र में जूते पर प्रतिबंध लगाया है। अभ्यर्थी सामान्य स्लीपर चप्पल पहनकर ही परीक्षा दे सकेंगे। केवल जरूरतमंद दिव्यांग अभ्यर्थी गहन जांच के बाद ही जूते पहनकर भीतर दाखिल हो सकेंगे। इसके अलावा डिजाइन पैंट, कार्गो और गहरे रंग के शर्ट को भी प्रतिबंधित किया गया है। अभ्यर्थियों को हाफ शर्ट, टी शर्ट और हल्के रंग के कपड़ों पर ही एंट्री दी जाएगी। वहीं नजर के चश्मों के अलावा सन ग्लास, गॉगल को भी प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा के पूर्व बैठक कोे लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया।
ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…
दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…
इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…
उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…
रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …