छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा ग्राम जोब में जन समस्या निवारण शिविर

– 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं का हुआ समाधान
– शिविर में हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड एवं अधिकारी अभिलेख पत्र का किया गया वितरण
राजनांदगांव । राज्य शासन की मंशानुरूप सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनता के बीच पहुँचकर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी लेने तथा उन्हें शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु राजनांदगांव जिले में लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ वनांचल ग्राम जोब के स्कूल परिसर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  ग्राम पंचायत जोब जन समस्या निवारण शिविर में आसपास के 11 ग्राम पंचायत आमगांव छु, बम्हनीचारभाठा, बेंदाड़ी, भर्रीटोला पैरी, घोरतालाब, जैतगुडरा, झाड़ीखैरी, जोब, मरकाकसा, नादियाखुर्द और पंडरापानी के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्राम पंचायत जोब क्लस्टर शिविर में ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मंच के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा मौके पर निराकरण किया गया।


इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत संजय सिन्हा एवं अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित अन्य अतिथियों द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करते हुए सामग्री वितरण किया गया। शिविर में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, नया जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को मूंग बीज वितरण किया गया। बिहान योजना के अंतर्गत 2 महिला स्वय सहायता समूहों को 6-6 लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया। जोब क्लस्टर के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा नन्हे बच्चों की माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और संवाद से समाधान के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, जो सीमांकन, नामांतरण, पेंशन, राशन कार्ड, आवास एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में बीपी, शुगर, टीबी जैसी बीमारियों की जांच कराने कहा। साथ ही बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए पेड़ -पौधों का संरक्षण और वृक्षारोपण भविष्य की पीढिय़ों के लिए आवश्यक है। सभी को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाने कहा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए पेड़ और पानी बचाना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन एवं बिहान योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों को लगातार लाभ पहुंचा रही है।


अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने कहा कि जिले में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार अंतर्गत 62 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आवेदन में समस्या के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करने कहा, ताकि संबंधित विभागों द्वारा निराकरण की जानकारी प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य गांव में ही लोगों को शासन की सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने किसानों से खरीफ फसल के लिए धान पंजीयन समय पर कराने तथा खाद, बीज एवं किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेने कहा। उन्होंनेे बताया कि शिविर में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वास्थ्य जांच, पेंशन, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, स्वामित्व अधिकार पत्र एवं अन्य हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। साथ ही साइबर ठगी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत संजय सिन्हा, सरपंच जोब ने भी संबोधित किया। शिविर में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अनिता मण्डावी, समाजसेवी एमडी ठाकुर, एसडीएम श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत होरीलाल साहू सहित 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

4 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

4 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

4 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

5 hours ago