छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्कूल में गणित, भौतिक, राजनीति, संस्कृत के शिक्षक नहीं, कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई…

अंबागढ़ चौकी , पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कई विषयों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में शाला में अध्यनरत चार सौ से अधिक बच्चों का भविष्य क्या होगा इसे लेकर पालकों को चिंता सताने लगी है। विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर बच्चों के पालक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का चक्कर काट रहे हैं। पालक अब अपने बच्चों को यहां भर्ती कराना तो दूर संस्था में पहले दाखिला ले चुके और पढ़ रहे बच्चों की टीसी निकाल रहे हैं। पीएमश्री स्कूल में इस वर्ष गणित, संस्कृत, भौतिक व राजनीति के शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है।

भौतिक विषय के व्याख्याता का निलंबन के पद रिक्त है। ऐसे में शाला के हिंदी माध्यम के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक द्वारा पढ़ाया जा रहा है। भाषाई अंतर के कारण बच्चों को इस विषय की पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। गणित विषय के संविदा व्याख्याता को इस वर्ष संविदा सेवावृद्धि नहीं दी गई। जिससे गणित के शिक्षक का पद भी खाली हो गया है।

राजनीति विज्ञान के व्याख्याता का पद भरा हुआ है लेकिन इस विषय के शिक्षक का संलग्नीकरण कन्या आश्रम मक्के में कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी वाय डी साहू ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी संबंधी जानकारी उच्च कार्यालय में भेज दी गई, उच्चा देशानुसार कार्यवाही की जाएगी। नगर की एक मात्र पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या स्कूल की परीक्षाफल बेहद निराशाजनक रहा। जानकारी के अनुसार हाईस्कूल बोर्ड का परीक्षाफल मात्र 37 प्रतिशत तो हायर सेकेंडरी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 61 प्रतिशत रहा।इस स्कूल की पढाई के स्तर व शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि इस वर्ष ही दोनों बोर्ड परीक्षा का परिणाम निराशाजनक रहा है। पिछले वर्ष भी इस शाला के बोर्ड परीक्षाफल कुछ खास नहीं था।

पीएमश्री स्वामी स्कूल के प्राचार्य भरत चौहान ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी शीर्ष कार्यालय व वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई है।

शिक्षकों की भर्ती कराने नपं अध्यक्ष से मिले पालक पीएमश्री स्वामी स्कूल में शिक्षकों की कमी से हो रही पढ़ाई प्रभावित मुद्दे को लेकर यहां के बच्चे व पालकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी से भेंटकर ज्ञापन सौंपा। पालकों ने नपं अध्यक्ष से गुहार लगाई की वे इस शाला में जल्द से जल्द शिक्षकों की पोस्टिंग कराएं। शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से अब उन्हें मजबूरी में अपने बच्चों की टीसी भी निकाल रहे हैं। नपं अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया की वे इस समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर से चर्चा कर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रयास करेंगे।

पीएमश्री का व्याख्याता मक्के में हॉस्टल अधीक्षक सामान्यतः छात्रावास अधीक्षक सहायक शिक्षक या शिक्षक को बनाया जाता है। लेकिन ब्लाक के कन्या आश्रम शाला मक्के में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शाला की व्याख्याता को छात्रावास अधीक्षक बनाकर रखा गया है। ऐसे में पीएमश्री शाला में सामाजिक विज्ञान व राजनीति विषय की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। यह व्याख्याता पिछले तीन वर्ष से अटैचमेंट पर मक्के में हैं, लेकिन अब तक इसे वापस क्यों नहीं बुलाया गया। यह भी अपने आप में जांच का विषय है।

kgnews

Recent Posts

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, डेका बोले- सेवा भाव और संवेदनशीलता से निभाएं जिम्मेदारी

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, डेका बोले- सेवा भाव और संवेदनशीलता से निभाएं जिम्मेदारी

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय…

29 minutes ago
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

60 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

1 hour ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

1 hour ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

1 hour ago