छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्टेशन यार्ड परिवर्तन कार्य, पांच लोकल ट्रेनें कैंसिल…

राजनांदगांव , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन यार्ड में पॉइंट परिवर्तन कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इस कारण कल 22 मई को कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसमें स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

गोंदिया यार्ड में अधोसंरचना उन्नयन कार्य के तहत पॉइंट क्रमांक 111B-112A को 52 किलोग्राम रेल सेक्शन से 60 किलोग्राम रेल सेक्शन में परिवर्तित किया जाएगा। इस कारण 21 एवं 22 मई को ट्रैफिक एवं इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य रेल परिचालन की सुरक्षा और गति में सुधार के उद्देश्य से किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों दिनों में कुल 8 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा।

इसमें इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्विच नवीनीकरण एवं पॉइंट सेटिंग सहित आवश्यक कार्य के लिए 6 घंटे का ब्लॉक रहेगा। इसके बाद सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा वायरिंग डिस्कनेक्शन, परीक्षण और संबंधित तकनीकी कार्यों के लिए 2 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। विद्युत विभाग ओएचई परीक्षण करने 30 मिनट का ब्लॉक लेगा।

कार्य के बाद डाउन मेन लाइन पर ट्रेनों की गति 45 किमी प्रति घंटे होगी: कार्य के दौरान गोंदिया स्टेशन की लाइन क्रमांक 6 और 7 में ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान प्रतिबंधित रहेगा। अप दिशा की ट्रेनों का लाइन क्रमांक 7, 8, 9 और 10 पर अप मेन लाइन से प्रवेश नहीं किया जाएगा।

ओएचई परीक्षण अवधि में ट्रेनों की आवाजाही पर भी अस्थायी प्रतिबंध लागू रहेगा। कार्य पूर्ण होने के बाद डाउन मेन लाइन पर ट्रेनों की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे की जा सकेगी, जिससे रेल संचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से यात्री समय पर गंतव्य तक पहुंचेंगे।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

7 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

7 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

7 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

7 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

7 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

7 hours ago