राजनांदगांव | शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण वह जगह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन रही है। इसमें गौरव पथ किनारे बन रहे नए भवन, शहर के उद्यान और अन्य निर्माणाधीन जगह शामिल है।
वहां रात में शराब सेवन किया जा रहा और कचरा वहीं फेंक दिया जाता है। बोतलों के क्षतिग्रस्त होने से इसके अन्य लोगों को चूभने का खतरा बना रहता है। यहां प्रकाश की व्यवस्था और निगरानी की जरूरत है।







