राजनांदगांव । जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में सीनियर मॉर्निंग हॉकी ग्रुप द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरव पथ में दिनांक 14 से 20 नवम्बर 2024 तक स्व. सुरजीत कौर भाटिया 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन
किया जा रहा है। जिसका उद्धघाटन समारोह संध्या 6 बजे से विशिष्ट अतिथियों की उपस्थित में सम्पन्न होगा। हॉकी नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव में बहुत लंबे समय के अंतराल बाद फ्लड लाईड में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में शहर की जानी मानी 8 स्थानीय टीमें भाग ले रही है। इस स्पर्धा में भाग ले रही हॉकी टीमो में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी जिसमे कई सेवानिवृत्त हो चुके है तथा सीनियर और जूनियर खिलाड़ी शामिल रहेंगें।
स्पर्धा लीग पद्धत्ति से खेली जाएगी। स्पर्धा के तहत कल दो मैच खेला जाएगा जाएगा जिसमे पहला मैच लालबाग क्लब विरुद्ध एम सी इलेवन के मध्य संध्या 6:30 बजे तथा सिटी क्लब विरुद्ध दिग्विजय क्लब के मध्य 7:30 बजे से खेला जाएगा।
एमसीबी। एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुवांरपुर चौकी के भुतहा नाला इलाके में…
रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब…
रायपुर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए U-18 एशिया कप 2026 का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का इंडिया 'A' टीम के श्रीलंका दौरे…
बिलासपुर। बिलासपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से…
रायपुर/दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) फिर महंगी हो गई है. LPG की कीमत में प्रति…