छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिये आगामी दिनों में सर्वेक्षण टीम आने की संभावना

आयुक्त ने बैठक लेकर उप अभियंताओं से शौचालय मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने, एसएलआरएम सेन्टरों में पीठ निर्माण मंे प्र्रगति लाने तथा व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश

वार्ड प्रभारी व सफाई दरोगा तथा सेन्टर प्रभारियो से वार्डो में साफ सफाई मे गुणात्मक सुधार लाने,
नागरिकों को स्वच्छता से जोडने व फिडबैक लेने कहा

राजनांदगांव। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2024 के लिये राजनांदगांव में स्वच्छता की टीम आने को ध्यान में रखकर निगम सभागृह में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने उप अभियंताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के वार्ड प्रभारी व सफाई दरोगा तथा एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियों की बैठक लेकर शौचालय मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने तथा एसएलआरएम सेन्टरों में पीठ निर्माण कार्य में प्रगति लाकर पूर्ण करने उप अभियंताओं से कहा, वही वार्डो में साफ सफाई में और सुधार लाकर नागरिकों को स्वच्छता से जोड गिला सुखा कचरा अलग अलग देने, उनसे फिडबैक लेने वार्ड प्रभारी व सफाई दरोगा को निर्देशित किये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक में उप अभियंताओं से उनके प्रभारित वार्डो में चल रहे शौचालय मरम्मत कार्य के प्रगति की जानकारी ली। उप अभियंताओं ने जानकारी दी कि कुछ शौचालय मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है, कुछ में एसीपी सीट लगाने का कार्य चल रहा है, कुछ मे रंग रोगन किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि दरवाजा लगाने के अलावा अन्य सभी कार्य इस सप्ताह पूर्ण करे। प्राथमिकता तय कर शौचालय मरम्मत जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सहायक अभियंताओ से निरीक्षणकर पूर्ण होने वाले शौचालयों को सूचिबद्ध कर फोटो भेजने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के माप दण्ड के अनुसार शौचालयो में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये। इसके अलावा उन्होंने एसएलआरएम सेन्टर में पीठ निर्माण की प्र्रगति की जानकारी ली और कहा कि पीठ निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करे। सेन्टरो में आवश्यकता अनुसार अन्य कार्य कराकर रंगरोगन, सूची लेखन के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि बाजार और व्यवसायिक क्षेत्रों में गिला व सुखा कचरा के लिये अलग अलग डस्टबिन लगावे। स्कूलो के शौचालयों का निरीक्षण कर मरम्मत आदि करावें, संबंधितो को व्यवस्था दुरूस्त करने समझाई देवे।
कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के माप दण्ड अनुसार शौचालयो व एसएलआरएम सेन्टरों में सामग्री उपलब्ध कराना है, एकजास्ट फैन,सेनेटरी मशीन, डस्टबिन, आयना, हैण्ड वास, पेपर नेपकीन, बाल्टी, मग आदि की व्यवस्था करनी है। इसके अलावा शौचालय का नाम तथा महिला, पुरूष, बच्चे विकलांग व वासबेसिंन का स्पष्ट उल्लेख करना है। सेप्टीक टैंक के पास के सोकपीठ ठीक करे, एसएलआरएम सेन्टरो में डस्टबिन के अलावा अन्य सामग्री उपलब्ध करावे।  
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियों से कहा कि सेन्टर में साफ सफाई के अलावा सभी व्यवस्था दुरूस्त रखे, गिला सुखा कचरा पृथकरकरण कार्य में तेजी लावे, कचरा जमा न होने दे, पीठ में खाद बनाने की प्रक्रिया का सुचारू संपादन करे। सभी स्वच्छता दीदीया घर में ही गिला सुखा कचरा अलग करने नागरिकों को समझाईस देवे,उन्हे स्वच्छता से जोडे,उनसे स्वच्छता के लिये फिडबेक लेवे। उन्होंने वार्ड प्रभारियों व सुपरवाईजरो से कहा कि वार्ड के मुक्कड को साफ रखे, कचरा तुरंत उठाये, सडकों व गलियो की नियमित सफाई करे, नााली नालो को साफ कर कचरा उठावे। रिक्त भूमि में कचरा न डालने देवे, लोगो को समझाईस देवे, झिल्ली पन्नी बिखरने न दे, डिवाईडर के किनारे से कचरा उठाये, सभी कर्मचारी प्रतिदिन उपस्थित रहे। अनावश्यक अवकाश पर कोई भी कर्मचारी नही रहेगे। उन्हांेने कहा कि जैसे परीक्षा के दिनों में हम अधिक समय तक पढाई करते है उसी प्रकार सभी कर्मचारी निर्धारित समय के अलावा अन्य समय में तालाबो, सार्वजनिक स्थानों आदि की साफ सफाई करे। आयुक्त ने वार्ड प्रभारियो से कहा कि प्रतिदिन अपने अपने वार्ड में निर्धारित समय तक मानिटरिंग करे, नागरिकों को भी स्वच्छता से जोडे, अपने घर के आस पास साफ सफाई रखने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने कचरा खुले स्थान पर नहीं डालने समझाईस देवे, लोगो से फिडबेक लेवे।
आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक से कहा कि तालाबो के किनारे, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता का संदेश लिखावे, तालाब में कचरा न डाले, जल को साफ एवं सुरक्षित रखने संबंधी लेखन करावे, डस्ट बिनों में गिला सुखा कचरा स्पष्ट शब्दो मे लिखावे। उन्हांेने मोटर प्रभारी से कहा कि सफाई संबंधी गाड़ी का मरम्मत तत्काल करावे, कचरा संग्रहण गाड़ी में स्वच्छता संबंधी गाने बजावे। उन्होने कहा कि गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में जो कमिया आई, उसको ध्यान में रखकर उसे दूर कर सभी टीम भावना से कार्य करे, तभी हम स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है। बैठक में कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता गरिमा वर्मा व वसीम खान, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र्रोग्रामर पंकज चंद्रवंशी, समन्वयक देवेश साहू सहित उप अभियंतागण,स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा, वार्ड प्रभारी,  एसएलआरएम सेन्टर प्रभारी आदि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG में चोर ट्रेन से कूदकर फरार, पीड़ित यात्री को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. ट्रेनों में चोरी करते कई बार चोर पकड़े जाते हैं, लेकिन आजाद हिंद एक्सप्रेस…

39 minutes ago
भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल नगर निगम में मैनुअल फाइलें बैन, भवन अनुज्ञा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

भोपाल. शहर में कॉलोनी विकास और भवन अनुज्ञा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के…

49 minutes ago
धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

1 hour ago
कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर. कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम…

1 hour ago
इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर. छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के…

2 hours ago
डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

2 hours ago