राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई में रेलवे ट्रैक से 700 मीटर दूरी में शहर के गौरीनगर निवासी एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। युवक की हत्या कर शव को मौके पर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। सोमनी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हैं।
सोमनी थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की सुबह ग्रामीण ने जोरातराई में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना दी। पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक की पहचान शहर के गौरी नगर निवासी अजय पिता राधेलाल उम्र 24 साल के रूप में हुई है। मृतक के शरीर में कुछ जगहों पर चोट कि निशान मिले हैं।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…