छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : हनुमान जयंती की पूर्व संध्या शहर में निकाली बाइक रैली

राजनांदगांव हनुमान जयंती की पूर्व संध्या सोमवार को शहर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। 23 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। हनुमान जयंती उत्सव समिति के आयोजन का 10वां वर्ष है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव में दो दिवसीय आयोजन किए जा रहें है। सोमवार को निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम का जयकारा लगाते भक्तों ने नगर भ्रमण किया। भीषण गर्मी के बीच निकली बाइक रैली में हनुमान जयंती उत्सव का उत्साह भक्तों में दिखाई दिया। हनुमान जयंती आयोजन समिति के झम्मन देवांगन एवं राजेंद्र यादव ने बताया मंगलवार को म्युनिसिपल स्कूल मैदान से दोपहर 3 बजे बाजे-गाजे, भजन मंडली, डीजे, बैंड पार्टी एवं विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों के साथ हनुमान जी की शोभायात्रा गांधी सभागृह से निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर वापस गांधी सभागृह में संपन्न होगी। आयोजन समिति द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है एवं उन्होंने नगर के समस्त समाज प्रमुख नागरिकों से शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। इस विशाल शोभायात्रा में संस्कारधानी के संस्कार भी परिलक्षित होते हैं। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत कर भक्तों के जलपान की व्यवस्था की जाती है इनमें सभी धर्म, संप्रदाय, संगठनों की सहभागिता प्रमुख रूप से होती है।

kgnews

Recent Posts

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…

10 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर…

16 minutes ago
मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली श्री अन्न की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम

रायपुर  छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती किसानों के लिए वरदान…

20 minutes ago
CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

CG : बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का कड़ाई से पालन, आवागमन के लिये सफारी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित …

बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में लागू नियमो का सख़्ती से पालन किया जा रहा है। यहां…

24 minutes ago
मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

मरकंटक “चचाई” थर्मल पॉवर स्टेशन ने 609 दिनों तक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

भोपाल  राज्य क्षेत्र के थर्मल पॉवर स्टेशनों में एक नया इतिहास रचते हुए, मध्यप्रदेश पॉवर…

25 minutes ago
सुकमा के किसान पुत्र ने रचा इतिहास JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल कर बारसे रोशन ने बढ़ाया जिले का गौरव

सुकमा के किसान पुत्र ने रचा इतिहास JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल कर बारसे रोशन ने बढ़ाया जिले का गौरव

रायपुर  सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…

40 minutes ago