छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ११७/- रू. समर्थन मूल्य वृद्धि का लाभ लेने आंदोलन होगा तेज

राजनांदगांव | ११७/- रू. समर्थन मूल्य वृद्धि का लाभ देते हुए ३२१७/- रू. प्रति क्विंटल की दर से धान का एकमुस्त भुगतान सहित तीन सूत्रिय मांगों को लेकर प्रदेश किसान संघ ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। इसके लिए गाँव-गाँव फोटो ग्राफी, जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन एवं प्रदेश व्यापी किसान संपर्क यात्रा की रणनीति बनाई गई है।
गाँव-गाँव फोटोग्राफी अभियान शुरू – अपने मांगो के समर्थन में गांव-गांव फोटोग्राफी अभियान की शुरूआत कर दी गई है। पनेका, रूवांतला, साल्हेवारा, गेरूखदान, मलपुरी में फोटोग्राफी की जा चुकी है। इनके पोस्टर बनाकर गांव में लगाए जा रहे है अन्य जिलों में भी जल्दी इस अभियान को तेज किया जावेगा।
क्षेत्रीय किसान पंचायत का आयोजन मोहला में- मोहला-मानपुर, अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कर्वधा, दुर्ग, बालोद, कांकेर जिलों का क्षेत्रीय किसान पंचायत तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में ३ जनवरी को मोहला में किया जा रहा है। जिसको सभी जिलों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों की भागीदारी की जा सके।
धान खरीदी को लेकर किसानों में रोष :- टोकन और उठाव को लेकर खरीदी बाधित होने से किसानों में भारी रोष है। वही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में किसानों से ५० प्रतिशत बारदाना लिये जाने से भी किसान काफी आक्रोशित है। समय रहते व्यवस्था नही सुधारी गई तो स्थिति काफी बिगड़ सकती है। प्रशासन को आगाह करते हुए प्रदेश किसान संघ ने शीघ्र ही समाधान देने की बात कही है।

kgnews

Recent Posts

CG : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

CG : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

स्वस्थ और समृद्ध वन पारिस्थितिकी तंत्र का मिला प्रमाण  रायपुर, भारतीय उड़न गिलहरी (विशेषकर इंडियन…

1 minute ago
CG : सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

CG : सांसद महेश कश्यप ने सुकमा जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

‘मिशन दृष्टि’ के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुके मरीजों को वितरित किए फल अप्रैल से…

5 minutes ago
CG : किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

CG : किसानों के चेहरे पर मिठास : भोरमदेव शक्कर कारखाना ने रचा देश में भुगतान नया रिकॉर्ड

रायपुर, गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है,…

18 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

CG : राज्यपाल डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उत्तर…

26 minutes ago
CG : सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

CG : सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभछत्तीसगढ़…

30 minutes ago
कोरिया नौगई हत्याकांड: पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री नेताम, CBI जांच और बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग

कोरिया नौगई हत्याकांड: पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री नेताम, CBI जांच और बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश…

36 minutes ago