छत्तीसगढ़

रायगढ़ : 6 जुलाई को सभी तहसील कार्यालय में लगेंगे राजस्व शिविर

पूरा राजस्व अमला रहेगा मौजूद, कलेक्टर श्री सिन्हा ने दिए निर्देश
फौती नामांतरण, नक्शा बटांकन, बंटवारा, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों का होगा निराकरण

रायगढ़, 2 जुलाई 2023

राजस्व मामलों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर आगामी 6 जुलाई दिन गुरुवार को सभी तहसील कार्यालयों में प्रात: 10.30 बजे से राजस्व शिविर लगाए जाएंगे। जहां एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई व पटवारी सहित पूरा राजस्व अमला मौजूद होगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने शिविर की तैयारी के निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में शिविर आयोजन के संबंध में सूचना दी जाए।
        कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण किया जाए। शिविर के माध्यम से आमजनों को एक ही स्थान में राजस्व से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।कलेक्टर श्री सिन्हा के मार्गदर्शन में बीते महीनों में भी सभी तहसीलों में राजस्व शिविर लगाए गए थे। जहां एक ही दिन में हजारों की संख्या में राजस्व मामलों का मौके पर निराकरण किया गया था। ऐसा ही शिविर अब फिर से 6 जुलाई दिन गुरुवार को प्रात: 10.30 बजे से सभी तहसील कार्यालयों में लगेगा। जहां पूरे राजस्व अमले की मौजूदगी से राजस्व के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो सकेगा।
       राजस्व शिविर में नक्शा बटांकन, फौती नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख सुधार, किसान किताब, सीमांकन, आय, निवास, जाति प्रमाण-पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र, नक्शा-खसरा, बी-1, डिजिटल सिग्नेचर व अन्य राजस्व मामलों का मौके पर निराकरण किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

7 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

7 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

8 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

8 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

8 hours ago