जिले में एक महिला और बच्चे की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। जूट मिल थाना क्षेत्र के ग्राम नेतनागर में पैरावट में आग लगी थी। आग बुझाने पर ग्रामीणों को महिला और बच्चे की अधजली लाश मिली। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि इन दोनों की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद कार में लाकर नेतनागर गांव की एक बाड़ी में रखे पैरावट में फेंककर आग लगा दी गई। फिलहाल, पुलिस शवों की पहचान में जुटी है।
स्थानीय निवासी सतपाल बग्गा का कहना है कि रात ढाई बजे घटना की सूचना मिली कि दो लोगों को किसी ने पैरावट में डालकर आग लगा दी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांव से कोई भी लापता नहीं है, इसलिए किसी दूसरी जगह से यहां आया शवों को लाया गया होगा। घटना स्थल पर कार के टायर के निशान मिले हैं।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…