छत्तीसगढ़

रायपुर : कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की मां है : बृजमोहन

 वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की मां है, और पूरे छत्तीसगढ़ को लूटने में लगी है। जब दिल्ली में सरकार थी तो पूरे देश को लूटने में लगी थी। अब जब भ्रष्टाचारियों को पकड़ा जा रहा है तो बौखला रहे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम लोग पहले सोचते थे कि भ्रष्टाचार सिर्फ शराब, कोयले, धान खरीदी में हो रही है, लेकिन अब तो महादेव सट्टा एप और डीएमफ के जरिये भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ये लोग छत्तीसगढ़ के पैसों को साइफन करके विदेशों में भेज रहे हैं, कांग्रेस नेताओं के घरों में भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ईडी और आईटी की कार्रवाई से अब कांग्रेस बेनकाब हो गई है, इसलिए भूपेश बघेल को दिल्ली में जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ रही है। क्या इस भ्रष्टाचार का समर्थन कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी कर रहे हैं। इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कही फंसते हैं तो आरोप लगाने लगते हैं। मुख्यमंत्री को आरोप लगाने का आरोप नहीं है, कार्रवाई करने का अधिकार है। अगर कही पर गलत हुआ है तो कार्रवाई करो ना। क्यों नहीं कर रहे हो।

विधायक अग्रवाल ने पूछा कि पौने 5 साल में बीजेपी के किस मामले में कार्रवाई की है। किसको जेल भेजा है। मुख्यमंत्री जब फंसते हैं तो प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हैं। जवाब मांगते हैं। आज आप सरकार में हैं, आपको काम करने के लिए जनता ने चुना है। आपको पत्र लिखने और जवाब मांगने के लिए नहीं चुना है।

kgnews

Recent Posts

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

26 minutes ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

29 minutes ago
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

रायपुर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का…

31 minutes ago
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त को

रायपुर उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

31 minutes ago
महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का गोंडी एवं हल्बी भाषा में होगा…

49 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

प्राकृतिक सौंदर्य, कॉफी बागानों और जनजातीय संस्कृति की अनूठी पहचान है बैतूल का कुकरू खामला

भोपाल  प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध, बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील…

1 hour ago