छत्तीसगढ़

रायपुर : छात्रा की मौत के बाद हंगामा : लॉ यूनिवर्सिटी 3 सितंबर तक बंद

हिदायतुल्लाह लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गरमाने लगा है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के बाहर जमकर हंगामा किया और कुलपति से इस्तीफे की मांग की।

नारेबाजी करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के अंदर घुसे। इस दौरान सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों से जमकर झूमझाटकी हुई। वहीं हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिर्वसिटी ने सप्ताहभर के लिए कक्षाएं बंद कर दी हैं। छात्र-छात्राओं को घर भेजा जा रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका उर्वी भारद्वाज लॉ यूनिवर्सिटी में 9वें सेमेस्टर की छात्रा थी। वह मूलतः बिहार की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। राखी थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। यूनिर्वसिटी के बाथरूम में छात्रा का शव मिला है। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। उर्वी के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे प्रकरण पर पुलिस जांच कर रही है।

हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. विपन कुमार ने बताया कि उर्वी भारद्वाज की मृत्यु की जानकारी मिली है। वह हमारे विश्ववविद्यालय की होनहार छात्रा थी। गुरुवार को क्लास के बीच में उर्वी वॉशरूम गई थी। इसी बीच काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसके दोस्तों ने देखा, तब मृत्यु की जानकारी सामने आई। इस पूरे मामले पर कमेटी गठित कर जांच की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत…

29 seconds ago
CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय…

4 minutes ago
CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने कोटा ब्लॉक के भाड़म गांव में करंट से हुई तीन मौतों के…

10 minutes ago
CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा…

35 minutes ago
CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

CG : सावधान! छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कब से धीमी होगी रफ्तार …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

40 minutes ago
CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

CG : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत: संजय श्रीवास्तव …

रायपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम…

45 minutes ago