छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।

बस्तर के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले मुक्ति आंदोलन के नायक शहीद गेंदसिंह का मातृभूमि की मुक्ति के लिए दिया गया अविस्मरणीय बलिदान हम सभी को देशसेवा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देते रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र महला, आई.आर. देहारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

CG : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किये जाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त…

दुर्ग । छ.ग. शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्षनुसार खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों / निर्णायकों को…

1 minute ago
CG : घर में घुसकर गर्भवती का अपहरण फिर रेप, समाज के ठेकेदार पर आरोप …

CG : घर में घुसकर गर्भवती का अपहरण फिर रेप, समाज के ठेकेदार पर आरोप …

कोरिया। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।…

5 minutes ago
CG : किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां…

CG : किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां…

जिला प्रशासन की पहल से घर-घर उग रही जैविक सब्जियां सुकमा । जिला प्रशासन के…

12 minutes ago
CG : केंद्रीय विद्यालय सुकमा में प्रवेश का अंतिम मौका…

CG : केंद्रीय विद्यालय सुकमा में प्रवेश का अंतिम मौका…

सुकमा । अपने बच्चों को देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक में…

14 minutes ago
CG : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा …

CG : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा …

धमतरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा रायपुर सहित विभिन्न ग्रामीण…

16 minutes ago
CG : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत…

CG : पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत…

ताड़मेटला और एर्राबोर में विशेष शिविर, अब नहीं रुकेगी पहली किस्तजिला प्रशासन ने 33 हितग्राहियों…

17 minutes ago