छत्तीसगढ़

रायपुर : योग को दैनिक जीवन में शामिल कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं : कवासी लखमा

संभाग स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए उद्योग मंत्री कवासी लखमा

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा बस्तर संभाग के प्रतिभागियों के लिए आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    रायपुर, 11 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ योग आयोग
संभाग स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा
संभाग स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में लगातार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ रखने का प्रयास  सराहनीय है। सभी लोग योग को दैनिक जीवन में शामिल कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने यह बात छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के फुण्डहर स्थित ‘योग भवन‘ में बस्तर संभाग के लिए आयोजित सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा भी उपस्थित थे।
     उल्लेखनीय है कि लोगों तक योग के फायदे पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संभाग स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में रायपुर, बिलासपुर संभाग के बाद का बस्तर संभाग के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 13 जुलाई तक चलेगा। इसमें बस्तर संभाग के लगभग 150 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
    इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्यगण रविंद्र सिंह एवं राजेश नारा, सचिव एम. एल. पाण्डेय, यूनिसेफ, एम्स रायपुर और रावतपुर सरकार विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों सहित योग साधकगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

4 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

4 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

4 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

4 hours ago