छत्तीसगढ़

रायपुर : विशेष लेख : बेरोजगारी भत्ता हितग्राही घुरऊराम हैदराबाद में करेगा नौकरी

घुरऊ राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा सरकार की योजनाओं का मिला लाभ

रायपुर 13 जुलाई 2023

घुरऊ राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा सरकार की योजनाओं का मिला लाभ
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की गयी है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को भत्ता देने के साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने हेतु भी प्रयास किये जा रहे है, जिससे लाभान्वित होकर प्रदेश के युवा न सिर्फ प्रदेश में बल्कि प्रदेश के बाहर भी जाकर रोजगार प्राप्त कर रहे है।

ऐसी ही कहानी है कांकेर जिले के बेरोजगार युवक घुरउराम निषाद की, जिसने विज्ञान विषय लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तो कर ली लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह आगे की पढ़ाई और अन्य परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहा था। घुरउ ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए रोजी-मजदूरी का काम भी करता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष आज आज वर्चुअल कार्यक्रम में घुरउराम ने बताया कि वे बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे थे , कुछ दिनों पूर्व उसे जिला प्रशासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आयोजित प्लेसमेंट कैंप की जानकारी प्राप्त हुई। उसने प्लेसमेंट कैंप में भाग लेकर अपनी योग्यता संबंधी दस्तावेज बाहर से आये निजी संस्थान के प्रतिनिधियों को दिखाये और उसका चयन हैदराबाद की एक कंपनी कैम्पस्टोन फैसोलिटिस मैनेजमेंट लिमिटेड में हो गया और उसे 14 हजार रूपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। चयन होने पर घुरउराम ने कहा कि इन पैसों का उपयोग वह अपने घर के भरण-पोषण और अपनी आगे की पढ़ाई के लिए करेगा। घुरऊ राम ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित  किया।
गौरतलब है कि कांकेर जिलमें अब तक 112 बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को नियोजन प्रदान किया जा चुका है।18 जुलाई को मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 2000 हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

7 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

7 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

7 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

7 hours ago