छत्तीसगढ़

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने आधी रात सड़क पर उतरे आईजी

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस की टीम के साथ अधिकारियों ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए रायपुर रेंज के आइजी रतनलाल डांगी खुद शनिवार की आधी रात को सड़क पर उतरे।

उन्होंने जिला पुलिस को निर्देशित किया है कि शराबी वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करें। असामाजिक तत्वों, बदमाशों, चाकूबाजों पर सख्ती बरतें। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेक पाइंट लगाकर दिन भर चलाए गए चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से एक ही रात में साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

रात 12 बजे से दो बजे तक खुद आइजी रतनलाल डांगी ने एएसपी यातायात और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का जायजा लेते रहे। कुल 25 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में भेजा गया। पुलिस की धरपकड़ कार्रवाई से असामाजिक तत्वों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा।

आइजी ने जांच अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पुिलस इन दिनों रात में लगातार सड़कों पर उतर रही है, ताकि अपराधी तत्वों को पकड़ा जा सके। बीते दिनों भी रात में चेकिंग अभियान में बड़ी संख्या में नशे में चलाने वाले, असामाजिक तत्व, बदमाश पकड़े गए थे। कार्रवाई की बाद भी बदमाश देर रात सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

रायपुर  राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में तिल्दा-नेवरा…

25 minutes ago
मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल

जबलपुर  मध्य प्रदेश का एकमात्र यहूदी कब्रिस्तान अब वैश्विक चर्चा में है। जबलपुर स्थित लगभग…

2 hours ago
एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है : राज्यमंत्री गौर

एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है : राज्यमंत्री गौर

एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच…

2 hours ago
महादेव ऐप केस का भोपाल कनेक्शन, टिकटों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप; आहूजा बंधुओं पर लुकआउट सर्कुलर जारी

महादेव ऐप केस का भोपाल कनेक्शन, टिकटों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप; आहूजा बंधुओं पर लुकआउट सर्कुलर जारी

भोपाल  देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में भोपाल कनेक्शन एक बार फिर सामने…

2 hours ago
14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

3 hours ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

3 hours ago