दिल्ली

वक्फ संशोधन कानून वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास : राशिद अल्वी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जाकिर नाइक की पाकिस्तान यात्रा, वक्फ संशोधन बिल, रेलवे सुरक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर टिप्पणी की। राशिद अल्वी ने जाकिर नाइक की पाकिस्तान यात्रा पर कहा कि जाकिर नाइक हों या कोई अन्‍य व्यक्ति, उसे कहीं भी जाने का अधिकार है। यदि वह पाकिस्तान जा रहे हैं और वहां इस्लाम का प्रचार कर रहे हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हमारा संविधान हर किसी को अपने धर्म को प्रचारित करने का अधिकार देता है। इसलिए, अगर वह पाकिस्तान या दुनिया के किसी भी मुल्क में जाकर यह काम कर रहे हैं, तो इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

वक्फ संशोधन बिल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाए जा रहे वक्फ कानून में कुछ बड़ी साजिश छिपी हुई है। यह कानून केवल वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा करने का एक प्रयास है। अगर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है, तो सरकार कैसे कह सकती है कि वह इसे सर्दियों के सत्र में इसे पास करेगी। यह एक बड़ा धोखा है। मैं बड़े अदब से पूछना चाहता हूं अगर जेपीसी में बिल पर चर्चा हो रही है, तो आप जेपीसी के फैसले से पहले यह कैसे कह सकते है कि हम ऐसा करेंगे। फिर तो जेपीसी का कोई मतलब नहीं रह जाता।

पसमांदा मुसलमानों की ओर से वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे लोगों को बुलाकर बयान दिलवा सकती है, जो वक्फ के बारे में बहुत कम जानते हैं। मैं उन्हें चैलेंज करता हूं, वह वक्फ के बारे में 2 फीसद भी ज्ञान नहीं रखते हैं, वह क्या इसका समर्थन या विरोध करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

3 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago