विधानसभा में पाए गए थे 2 विधायक कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने खुद को किया क्वारंटाइन

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एक सप्ताह के लिए क्वारंटाइन होंगे क्योंकि वे हाल ही में पंजाब विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के बाद उन दो विधायकों से मिले थे जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने शाम को ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने कहा, “दो विधायक जिन्होंने उनसे (मुख्यमंत्री) विधानसभा में मुलाकात की थी, वे कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार और उनके डॉक्टरों की सलाह के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने 7 दिनों के सेल्फ-क्वारंटाइन में जाने का फैसला किया है.”

पंजाब में कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के संक्षिप्त मानसून सत्र में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. शुक्रवार को वह कुछ समय के लिए विधानसभा में थे. सुतराना सीट से विधायक निर्मल सिंह की कोविड-19 जांच रिपोर्ट तीन दिन पहले भी आई थी और उसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी. अब रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई.

विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने बताया, ‘‘निर्मल सिंह ने 25 अगस्त को जांच कराई थी और उसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई. इस जांच रिपोर्ट के आधार पर वे सदन में (एक दिवसीय सत्र में हिस्सा) लेने आए.’’ अध्यक्ष ने बताया, ‘‘ लेकिन आज उन्हें बुखार महसूस हुआ.’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद विधायक ने जांच कराई और वह संक्रमित पाए गए.

अध्यक्ष ने कहा कि वह करीब 15 मिनट तक सदन में रहे. उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है ताकि जांच की जा सके. अध्यक्ष ने मौजूदा विधानसभा के 12वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंत्री, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य किया था.

महामारी की वजह से एक दिवसीय सत्र में कड़े नियम लागू किए गए थे और सदन में प्रत्येक बेंच पर सिर्फ एक ही सदस्य को बैठने की अनुमति दी गई थी ताकि सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा सके.

kgnews

Recent Posts

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…

34 minutes ago
MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

MP Weather Update: प्रदेश में सामान्य से 16% कम बारिश, 90% हिस्से में अगले 4 दिन हल्की वर्षा का अनुमान

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय तो है, लेकिन तेज बारिश का दौर…

44 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

44 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

46 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

48 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

56 minutes ago