छत्तीसगढ़

शेष ई-केवाईसी पूर्ण करने ई-केवाईसी सप्ताह का करें आयोजन-राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा

– खाद्य योजनाओं की समीक्षा, अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

– पोषण ट्रैकर में दर्ज बच्चों की संख्या एवं वास्तविक उपस्थिति का प्रतिपरीक्षण हेतु औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

– राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक आयोजित

          मोहला 15 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों में बीपीएल दर पर प्रदाय खाद्यान्न व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली।


         बैठक में आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने जिले में ई-केवाईसी से शेष 18 हजार 771 सदस्यों के लिए विशेष अभियान ई-केवाईसी सप्ताह चलाकर शेष छूटे हुए हितग्राहियों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उचित मूल्य दुकानों में एपीएल एवं अन्य चावल का पृथक-पृथक भंडारण सुनिश्चित करने नान परिवहनकर्ता द्वारा तौल कर दुकान को चावल प्रदाय करने, दुकानों में सभी अनिवार्य सूचनाओं का प्रदर्शन तथा दुकानों के नियमित संचालन के निर्देश दिए।


       पूर्ति एवं पोषण योजनाओं की समीक्षा के दौरान अध्यक्ष शर्मा ने पूरक पोषण आहार योजना अंतर्गत पोषण ट्रैकर में दर्ज बच्चों की संख्या एवं वास्तविक उपस्थिति का प्रतिपरीक्षण करने हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने तथा सभी केंद्रों में आवश्यक सूचनाओं के प्रदर्शन के निर्देश दिए। जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत प्रति डाइट निर्धारित मात्रा अनुसार चावल दाल, सब्जी एवं अन्य सामग्री के उपयोग एवं प्रदर्शन सुनिश्चित करने के साथ-साथ फोर्टिफाइड चावल को सही विधि से पकाने के निर्देश दिए गए। ट्राइबल विभाग द्वारा संचालित शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों में पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता, प्रति छात्र खाद्यान्न पात्रता तथा खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर का स्थायी प्रदर्शन सुनिश्चित करने पर विशेष निर्देश दिए।


        बैठक में अध्यक्ष शर्मा ने ग्राम पंचायत कनेरी की उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण में पाई गई अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई कर आगामी चार दिवस में हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। आयोग के दल द्वारा उचित मूल्य दुकान खडग़ांव एवं कनेरी का निरीक्षण किया गया। जिसमें खडग़ांव में एपीएल एवं बीपीएल चावल पृथक रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने खडग़ांव आंगनबाड़ी केंद्र एवं अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास खडग़ांव एवं माध्यमिक शाला प्राइमरी स्कूल कनेरी का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, दैनिक मेन्यू प्रदर्शन के साथ निर्धारित मानकों के पालन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
         बैठक में कलेक्टर तुलिका प्रजापति, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव राजीव कुमार जायसवाल, जिला पंचायत, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा तथा आदिवासी विभाग के वरिष्ठ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

kgnews

Recent Posts

CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के…

21 minutes ago
CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

बलौदाबाजार। धान फसल में उर्वरको के संतुलित उपयोग हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा…

41 minutes ago
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले CM साय, छत्तीसगढ़ विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले CM साय, छत्तीसगढ़ विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

रायपुर. दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष…

55 minutes ago
PM मोदी पर लिखी शिवराज की किताब का विमोचन, बोले- करीब से देखा उनका कर्मयोगी व्यक्तित्व

PM मोदी पर लिखी शिवराज की किताब का विमोचन, बोले- करीब से देखा उनका कर्मयोगी व्यक्तित्व

भोपाल  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपनी नई पुस्तक 'अपनापन: नरेंद्र मोदी…

1 hour ago
MP में CNG फिर महंगी, भोपाल में ₹94.75 प्रति किलो पहुंचा रेट; 10 दिन में दूसरी बढ़ोतरी

MP में CNG फिर महंगी, भोपाल में ₹94.75 प्रति किलो पहुंचा रेट; 10 दिन में दूसरी बढ़ोतरी

भोपाल  ईरान जंग के बीच मध्य प्रदेश में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी, CNG के रेट…

1 hour ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण :…

1 hour ago