राजनांदगांव । ओवरब्रिज पर 10 दिनों के भीतर 4 हादसे हुए है। जिसमें 1 युवक की मौत हो गई। वहीं 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे ओवरब्रिज पर एक और हादसा हो गया जिसमें एक बाइक सवार अधेड़ के पैरों में गंभीर चोटें आई है।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया ग्रामीण अधेड़ बुरी तरह घायल हुआ है।
खासकर उसके पैरों में गंभीर चोटें आई किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मारी वहीं पैरों से टायर गुजरने की जानकारी भी सामने आई है।
यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। 26 दिसंबर की रात हादसे में एक युवक की मौत हुई थी वहीं 3 युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे।
इसके बाद दो कारे आपस में भिड़ गई थी जिसमें दोनों कार में सवार लोगों को चोटें आई थी। इसके बाद हादसे में एक और युवक घायल हो गया।
शनिवार को फिर एक अधेड़ घायल हो गया। अंडरब्रिज निर्माण कार्य जारी है लेकिन ओवरब्रिज पर ट्रैफिक दबाव बढ़ा हुआ है।
चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। विद्यार्थी यहीं से गुजरते है। जिससे बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है।
प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस के युवा नेता देवेश वैष्णव ने बताया उसने घायल देख पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। उन्होंने कहा ओवरब्रिज और चिखली, खैरागढ़ रोड का चौड़ीकरण हो।
- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…
राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…
राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…
राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…
- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…
- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…