नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। लखनऊ में ही सगाई होगी। प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में बात हुई है।
संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। उधर, क्रिकेटर रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी-20 मैच खेलने इंग्लैंड जा रहे हैं। इसके बाद आईपीएल भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।
धमतरी। जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों की मौत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…
सुकमा। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…
सक्ती। जिले के कर्रापाली गांव में एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर घटना में बदल…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया का प्रकोप तेजी से…
रायपुर। राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा 2021 घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ)…